BIG News on CJP Protest: जंतर मंतर पर सीजेपी प्रदर्शन में लाठीचार्ज, जानिये पूरा मामला

संसद के मानसून सत्र के पहले दिन CJP के संसद मार्च के आह्वान पर दिल्ली के जंतर-मंतर पर भारी भीड़ जुटी। प्रदर्शनकारियों और पुलिस के बीच झड़प के बाद लाठीचार्ज किया गया। सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है, जबकि एक्टिविस्ट सोनम वांगचुक को तबीयत बिगड़ने पर सफदरजंग अस्पताल में भर्ती कराया गया।

Post Published By: Poonam Rajput
Updated : 20 July 2026, 11:37 AM IST
google-preferred

New Delhi: संसद के मानसून सत्र के पहले दिन रविवार को CJP (कॉकरोच जनता पार्टी) और सामाजिक कार्यकर्ता सोनम वांगचुक के आह्वान पर दिल्ली के जंतर-मंतर पर बड़ी संख्या में प्रदर्शनकारी जुटे। प्रदर्शन का उद्देश्य संसद तक मार्च निकालना था, लेकिन पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को आगे बढ़ने से रोक दिया। देखते ही देखते माहौल तनावपूर्ण हो गया और पुलिस तथा प्रदर्शनकारियों के बीच थोड़ी बहुत धक्का-मुक्की शुरू हो गई।

पुलिस ने किया लाठीचार्ज

स्थिति बिगड़ने पर सुरक्षाबलों ने भीड़ को नियंत्रित करने के लिए थोड़ा बहुत बल का प्रयोग किया। ताकी युवाओं को रोका जा सके। इसकी जानकारी खुद दिल्ली पुलिस ने ट्वीट कर जानकारी दी है। किसी पर लाठीचार्ज नहीं किया गया है। सिर्फ माहौल का शांत करने के लिए बल का प्रयोग गया गया।

नई दिल्ली में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी

दिल्ली पुलिस ने संसद मार्च को देखते हुए नई दिल्ली जिले में सुरक्षा व्यवस्था पूरी तरह सख्त कर दी है। संवेदनशील इलाकों में अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया है। पुलिस ने स्पष्ट किया है कि भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 163 लागू होने के कारण जंतर-मंतर को छोड़कर नई दिल्ली क्षेत्र में किसी भी प्रकार के विरोध प्रदर्शन की अनुमति नहीं है।

दिल्ली में धारा 163 लागू, फिर भी जंतर-मंतर पर उमड़ा जनसैलाब; अभिजीत दीपके बोले- ‘बदनाम नहीं होने देंगे आंदोलन’

सोनम वांगचुक अस्पताल में भर्ती

इसी बीच एक्टिविस्ट सोनम वांगचुक की तबीयत बिगड़ने की खबर सामने आई। उन्हें इलाज के लिए दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल में भर्ती कराया गया। अस्पताल के बाहर का वीडियो भी सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। हालांकि, उनकी स्वास्थ्य स्थिति को लेकर आधिकारिक मेडिकल बुलेटिन का इंतजार किया जा रहा है।

Location :  New Delhi

Published :  20 July 2026, 10:51 AM IST

Related News

Advertisement