दिल्ली वालों के लिए काम की खबर! फिर बढ़ेंगे बिजली बिल, DERC ने अतिरिक्त सरचार्ज में बढ़ोतरी को दी मंजूरी

पहले से मंहगाई की मार झेल रहे दिल्ली वालों की समस्या एकबार फिर बढ़ने वाली है। दिल्ली विद्युत नियामक आयोग द्वारा 10 जुलाई को जारी आदेश में बिजली बिल और बढ़ाने को लेकर जानकारी दी गई है।

Post Published By: Nidhi Kushwaha
Updated : 14 July 2026, 12:16 PM IST
google-preferred

New Delhi: राजधानी दिल्ली के विद्युत नियामक आयोग (DERC) ने बिजली वितरण कंपनियों को मई 2026 के लिए तय किए गए 10 प्रतिशत की सीमा से अधिक फ्यूल एंड पावर परचेज एडजस्तटमेंट सरचार्ज यानी FPPAS वसूलने की छूट दे दी है।

बिजली बिल में होगी और बढ़ोतरी

बता दें कि 10 जुलाई को जारी किए गए आदेश के बाद अब उपभोक्ताओं के बिजली बिल में और बढ़ोतरी की जाएगी। आयोग द्वारा बीआरपीएल, बीवाईपीएल और टीपीडीडीएल के आवेदन पर यह राहत दी गई है।

तीनों डिस्कॉम ने कहा था कि मई 2026 में बिजली खरीद की वास्तविक लागत 30 सितंबर 2021 के टैरिफ आदेश माने गए आधार लागत से काफी ज्यादा बढ़ गई है।

ये भी पढ़ें- मैनपुरी में बिजली विभाग की अनदेखी ने ली मासूम की जान? आम तोड़ते समय बड़ा हादसा

कितनी की जाएगी वसूली?

डीईआरसी की मानें तो, मई 2026 के लिए वास्तविक एफपीपीएएस बीआरपीएल में 25.07 प्रतिशत, बीवाईपीएल में 19.91 प्रतिशत और टीपीडीडीएल में 12.21 प्रतिशत बनता है। लेकिन नियम 134(डी) के तहत एक बिलिंग चक्र में अधिकतम 10 प्रतिशत ही वसूला जा सकता है।

ये भी पढ़ें- अचानक बिजली आपूर्ति होने से खंभे पर तार जोड़ रहे युवक ने तड़प-तड़प कर तोड़ दिया दम

नियम 172 के तहत छूट देते हुए आयोग द्वारा अतिरिक्त वसूली की अनुमति दी गई है।

बीआरपीएल: 10% + 7.94% = कुल 17.94%

बीवाईपीएल: 10% + 7.43% = कुल 17.43%

टीपीडीएल : 10% + 2.21% = कुल 12.21%

Location :  New Delhi

Published :  14 July 2026, 12:16 PM IST

Advertisement