बड़ी खबर: सतीश गोलचा को दिल्ली के सीपी पद से हटाया गया, अनुराग कुमार बने दिल्ली पुलिस के प्रमुख

दिल्ली पुलिस में बड़ा प्रशासनिक बदलाव किया गया है। केंद्र सरकार के गृह मंत्रालय ने सतीश गोलचा को पुलिस आयुक्त पद से हटाकर 1994 बैच के आईपीएस अधिकारी अनुराग कुमार को नया दिल्ली पुलिस कमिश्नर नियुक्त किया है।

Updated : 17 July 2026, 12:11 PM IST
google-preferred

New Delhi: दिल्ली पुलिस में शुक्रवार को एक बड़ा फेरबदल किया गया। सतीश गोलचा को अचानक दिल्ली पुलिस के कमीश्नर पद से हटा दिया गया है। सतीश गोलचा की जगह अब 1994 बैच के आईपीएस अफसर अनुराग कुमार को दिल्ली पुलिस की कमान सौंपी गई है।

आईपीएस अफसर अनुराग कुमार इससे पहले आईबी में निदेशक पद पर कार्यरत थे।

गृह मंत्रालय ने अबसे थोड़ी देर पहले एजीएमयूटी कैडर (1994 बैच) के आईपीएस अधिकारी अनुराग कुमार को दिल्ली पुलिस का नया प्रमुख नियुक्त करने की अधिसूचना जारी की है। उनकी नियुक्ति कार्यभार संभालने की तारीख से प्रभावी होगी और अगले आदेश तक वह दिल्ली पुलिस आयुक्त के पद पर बने रहेंगे।

यह भी पढ़ें-ग्रेटर नोएडा में आज होगा उत्तर प्रदेश सरकार से जंग का ऐलान, थोड़ी देर में प्राधिकरण के बाहर किसान करेंगे महापंचायत

समय से पहले हटाए गए सतीश गोलचा

मिली जानकारी के मुताबिक, दिल्ली पुलिस के निवर्तमान कमिश्नर सतीश गोलचा का कार्यकाल साल 2027 में पूरा होने वाला था। लेकिन उनके रिटायरमेंट और कार्यकाल पूरा होने से पहले ही केंद्र सरकार ने उन्हें पद से हटाने का फैसला किया है। 1992 बैच के एजीएमयूटी (AGMUT) कैडर के आईपीएस अधिकारी सतीश गोलचा के लिए आदेश में कहा गया है कि नए पुलिस कमिश्नर के कार्यभार संभालने के बाद, वह अपनी अगली नियुक्ति और जिम्मेदारी के लिए दिल्ली के उपराज्यपाल (एलजी) को रिपोर्ट करेंगे।

Gorakhpur: विधायक निधि से बनी सड़क आठ फीट नीचे धंसी, आवागमन बाधित

अनुराग कुमार को मिली दिल्ली पुलिस की कमान

गृह मंत्रालय द्वारा जारी आदेश के अनुसार, वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी अनुराग कुमार को दिल्ली के नए पुलिस आयुक्त की अहम जिम्मेदारी सौंपी गई है। अनुराग कुमार 1994 बैच के एजीएमयूटी कैडर के बेहद काबिल और अनुभवी अधिकारी हैं। सक्षम प्राधिकारी की मंजूरी मिलने के बाद ही गृह मंत्रालय ने उनकी नियुक्ति का यह महत्वपूर्ण फैसला लिया है।

Ministry of Home Affairs

गृह मंत्रालय की ओर से शुक्रवार को जारी किए गए आधिकारिक आदेश में साफ किया गया है कि अनुराग कुमार की यह नियुक्ति उनके द्वारा पद का कार्यभार संभालने की तारीख से ही प्रभावी हो जाएगी। वह अगले आदेश जारी होने तक दिल्ली के पुलिस कमिश्नर के पद पर बने रहेंगे और राजधानी की सुरक्षा व प्रशासनिक व्यवस्था को संभालेंगे।

Location :  New Delhi

Published :  17 July 2026, 11:25 AM IST

Advertisement