ग्रेटर नोएडा में आज होगा उत्तर प्रदेश सरकार से जंग का ऐलान, थोड़ी देर में प्राधिकरण के बाहर किसान करेंगे महापंचायत

ग्रेटर नोएडा में आज होने वाला एक बड़ा आयोजन पूरे जिले में चर्चा का विषय बना हुआ है। सुबह से हलचल तेज है और बड़ी संख्या में लोगों के जुटने की संभावना जताई जा रही है। प्रशासन भी पूरी तरह सतर्क नजर आ रहा है। आखिर ऐसा क्या होने वाला है, जिसने सभी की निगाहें इस आयोजन पर टिका दी हैं?

Post Published By: Mayank Tawer
Updated : 17 July 2026, 9:24 AM IST
google-preferred

Greater Noida: गौतमबुद्ध नगर के हजारों किसान आज उत्तर प्रदेश सरकार और सिस्टम में बैठे अधिकारियों की नीतियों के खिलाफ जंग छेड़ने जा रहे हैं। आज (17 जुलाई) शुक्रवार को ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के दफ्तर सामने हजारों की संख्या में किसान इकट्ठा होकर महापंचायत करेंगे। ये महापंचायत उन मुद्दों को लेकर है, जिनकी वजह से किसान लंबे समय से परेशान है।

"भाजपा से अच्छी अखिलेश यादव की सरकार थी"

किसान नेता डॉ. रुपेश वर्मा ने कहा कि जिले में किसान अपनी आबादी और भूखंड को लेकर लंबे समय से आंदोलन कर रहा है, लेकिन किसानों की आवाज को भाजपा सरकार में दबाया जा रहा है। डॉ. रुपेश वर्मा ने आगे कहा कि इससे अच्छी अखिलेश यादव की सरकार थी। कम से कम अपने हक़ के लिए लड़ाई तो लड़ लेते थे, लेकिन इस सरकार में सिर्फ तानाशाही चलती है।

10% प्लॉट और नए भूखंड अधिग्रहण मुख्य मांगें

किसान नेता जगबीर नंबरदार ने बताया कि यह आंदोलन और महापंचायत सरकार की नीतियों के खिलाफ है। सरकार केवल किसानों से झूठ बोलकर उनका शोषण कर रही है। किसान सभा के प्रवक्ता में बताया कि 10% प्लॉट और नए भूखंड अधिग्रहण आदि मांगों को लेकर ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के दफ्तर के बाहर विशाल महापंचायत की जा रही है।

पुलिस कर रही निगरानी

इस महापंचायत में किसान सभा, किसान एकता संघ और किसान परिषद समेत काफी संगठन हिस्सा लेंगे। उधर, नोएडा पुलिस ने किसानों की महापंचायत को देखते हुए अपनी सुरक्षा टाइट कर दी है।

Location :  Greater Noida

Published :  17 July 2026, 9:24 AM IST

Related News

Advertisement