दहेज हत्या या सिर्फ सड़क हादसा? ग्रेटर नोएडा के इस कांड में आया नया ट्विस्ट, खुलासे के लिए पुलिस को करनी पड़ेगी जबरदस्त मेहनत
ग्रेटर नोएडा के दनकौर में 26 वर्षीय रीना की संदिग्ध मौत ने कई सवाल खड़े कर दिए हैं। मायके पक्ष ने दहेज हत्या, अतिरिक्त दहेज की मांग और साजिश का आरोप लगाया है, जबकि पति इसे सड़क हादसा बता रहा है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर पति को हिरासत में लिया है और एफएसएल रिपोर्ट समेत सभी साक्ष्यों की गहन जांच जारी है।