हिंदी
Lucknow News: वाराणसी में रविवार सुबह करीब 4:00 बजे गोलियों की गूंज ने पूरे इलाके को दहला दिया। रामनगर थाना क्षेत्र में यूपी एटीएस (UP ATS) और पुलिस की टीम का सामना एक ऐसे नक्सली कमांडर से हुआ, जिसके नाम से झारखंड और बिहार के कई इलाकों में खौफ था। कुछ मिनट चली मुठभेड़ के बाद 30 लाख रुपये के इनामी नक्सली बृजेश गंझू उर्फ गोपाल सिंह को ढेर कर दिया गया। इस बड़ी कामयाबी के बाद उत्तर प्रदेश के एडीजी लॉ एंड ऑर्डर और यूपी एसटीएफ चीफ अमिताभ यश (IPS Amitabh Yash) ने एक आधिकारिक वीडियो बयान जारी किया है। आईपीएस अमिताभ यश ने बताया कि बृजेश गंझू झारखंड का मोस्ट वांटेड नक्सली कमांडर था और लंबे समय से सुरक्षा एजेंसियों की तलाश में था। देखें अमिताभ यश का पूरा वीडियो...
Location : Lucknow
Published : 20 September 2026, 6:45 PM IST
Topics : Brijesh Ganjhu IPS Amitabh Yash UP ATS UP Police UP STF