Terrorism in UP: गजवा-ए-हिंद की साजिश में नया मोड़, अजमल अली से पूछताछ में हो सकता है बड़ा खुलासा
लखनऊ में आतंकवाद निरोधक दस्ता (ATS) द्वारा गजवा-ए-हिंद से जुड़ी साजिश की जांच अब और गहराई से की जा रही है। एटीएस इस मामले में पकड़े गए आरोपियों के पाकिस्तानी कनेक्शन और इंटरनेट मीडिया के माध्यम से चल रहे कट्टरपंथी नेटवर्क की परतें खोलने में जुटा है। अमरोहा निवासी अजमल अली उर्फ अकमल को सात दिन की पुलिस रिमांड पर लेकर पूछताछ की जाएगी, जिसकी अवधि शनिवार सुबह 11 बजे से शुरू होगी।