Road Accident: हल्द्वानी में डंपर की टक्कर से कांस्टेबल का हुआ ये हाल, मचा हड़कंप

हल्द्वानी में तेज रफ्तार डंपर ने बाइक सवार कांस्टेबल पुष्कर रौतैला को जोरदार टक्कर मार दी, जिसमें उनका दाहिना हाथ कटकर अलग हो गया और हालत नाजुक हो गई। सुशीला तिवारी अस्पताल में इलाज जारी है, जबकि हादसे के बाद पुलिस विभाग में हड़कंप मच गया। डंपर चालक हिरासत में है और जांच जारी है।

Nainital: नैनीताल जिले से एक और दर्दनाक हादसे की खबर सामने आई है। इस हादसे ने हर किसी को झकझोर के रख दिया है। यहां हल्द्वानी में तेज रफ्तार डंपर ने बाइक से लौट रहे कांस्टेबल पुष्कर रौतैला को सामने से टक्कर मार दी। हादसा इतना भयावह था कि टक्कर लगते ही उनका दाहिना हाथ कटकर सड़क पर जा गिरा और वे गंभीर रूप से घायल हो गए। राहगीरों ने जब यह मंजर देखा तो उनके हाथ कांपने लगे और भय के बावजूद उन्होंने मदद की कोशिश की। हेलमेट पहनने के बावजूद कांस्टेबल के सिर पर भी गहरी चोट आई और उनकी हालत बेहद नाजुक हो गई।

क्या है पूरी खबर?

घटना रुद्रपुर-हल्द्वानी स्टेट हाईवे पर बेलबाबा मंदिर के पास हुई, जहां कांस्टेबल सरकारी कार्य से रुद्रपुर स्थित फॉरेंसिक साइंस लैब से रिपोर्ट लेकर वापस लौट रहे थे। सामने से आ रहे डंपर ने कार को ओवरटेक करने की कोशिश में उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी, जिससे वह सड़क पर जा गिरे और उनका हाथ शरीर से अलग हो गया।

Women Reservation Bill: संसद में अमित शाह का विपक्ष पर करारा जवाब, जानिए क्या-क्या कहा….

पुलिस विभाग में हड़कंप

घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस विभाग में हड़कंप मच गया। गंभीर रूप से घायल कांस्टेबल को तुरंत सुशीला तिवारी अस्पताल ले जाया गया। उनकी स्थिति की गंभीरता को देखते हुए रुद्रपुर से प्रसिद्ध न्यूरो सर्जन डॉ. अजय बजाज को विशेष रूप से बुलाया गया।एसएसपी मंजूनाथ टीसी भी स्वयं अस्पताल पहुंचे और मेडिकल किट पहनकर ऑपरेशन थिएटर में जाकर डॉक्टरों से कांस्टेबल की स्थिति की जानकारी ली।इस बीच कांस्टेबल की पत्नी भी रोते-बिलखते अस्पताल पहुंचीं, जहां अपने पति को देखने की ज़िद में वे कई बार बेहोश होकर गिर पड़ीं। महिला पुलिसकर्मियों ने बड़ी मुश्किल से उन्हें संभाला।

Voting in Lok Sabha: लोकसभा में महिला आरक्षण बिल गिरा, पक्ष में नहीं पड़े जरूरी वोट; परिसीमन पर सरकार का यू-टर्न

मामले की जांच

अस्पताल में कांस्टेबल की हालत अभी भी नाज़ुक बनी हुई है और डॉक्टर लगातार उनकी स्थिति पर नजर बनाए हुए हैं। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि हादसे में शामिल डंपर और उसके चालक को हिरासत में ले लिया गया है और पूरे मामले की जांच की जा रही है।

Location :  नैनीताल

Published :  17 April 2026, 8:04 PM IST

Advertisement