हिंदी
लोकसभा में वोटिंग
New Delhi: महिला आरक्षण समेत तीन विधेयकों पर सरकार द्वारा बुलाये गये संसद के विशेष सत्र के दूसरे दिन महिला आरक्षण समेत 131वें संविधान संशोधन विधेयक पर वोटिंग हुई। कुल 528 सांसदों ने मतदान किया लेकिन बहुमत के अभाव में महिला आरक्षण बिल पारित नहीं हो सका। दो तिहाई बहुमत न मिलने के कारण महिला आरक्षण विधेयक लोक सभा में गिर गया।
इसके साथ ही सरकार ने परिसीमन बिल पर बड़ा फैसला लेते हुए इसे आगे नहीं बढ़ाने का निर्णय लिया।
वोटिंग में कुल 528 सांसदों ने भाग लिया।
लोकसभा में गिरा महिला आरक्षण से जुड़ा संविधान संशोधन बिल, सरकार को नहीं मिला 2/3 बहुमत#Loksabha #Voting pic.twitter.com/gLPnImLupL
— डाइनामाइट न्यूज़ हिंदी (@DNHindi) April 17, 2026
वोटिंग के बाद लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने कहा कि महिला आरक्षण बिल पर विचार करने पर मत विभाजन में हां के पक्ष में 298 और ना के पक्ष में 230 वोट पड़े। बिल दो तिहाई बहुमत से पारित नहीं हुआ। इस बिल पर आगे की कार्यवाही पर निर्णय संभव नहीं है। यह बिल विचार करने के लिए पेश किए जाने के स्तर पर ही गिर गया. इसके बाद संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने अन्य दो बिल आगे नहीं बढ़ाने का ऐलान किया।
लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने कहा, "यह संविधान पर आक्रमण था और इसे हमने हरा दिया है तो यह अच्छी बात है। हमने स्पष्ट रूप से कहा है कि यह महिला बिल नहीं है, यह हिंदूस्तान का जो राजनीतिक ढांचा है, चुनावी ढांचा है, उसे बदलने की कोशिश है। यह हमने रोक दिया।
Location : New Delhi
Published : 17 April 2026, 7:47 PM IST