जनरल नरवणे की कथित किताब पर संसद में टकराव, राहुल गांधी के बयान से भड़का पक्ष, जानें पूरी खबर
लोकसभा में राष्ट्रपति के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव की चर्चा के दौरान पूर्व थलसेना प्रमुख जनरल मनोज नरवणे की कथित अप्रकाशित किताब को लेकर सियासी विवाद खड़ा हो गया। नेता विपक्ष राहुल गांधी के बयान पर सत्ता पक्ष ने कड़ा ऐतराज जताया साथ ही रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और गृह मंत्री अमित शाह ने बयान को भ्रामक बताया। हंगामे के चलते सदन की कार्यवाही कुछ समय के लिए प्रभावित हुई।