शराब, पिस्टल और 30 लाख की रंजिश: काशीपुर में दोस्त ने ही रची हत्या की साजिश, खून साफ करते पकड़ी गई पत्नी

उत्तराखंड के काशीपुर में 30 लाख रुपये और बुलडोजर के विवाद में पूर्व उप ब्लॉक प्रमुख हरदीप सिंह की उनके ही बचपन के दोस्त ने गोली मारकर हत्या कर दी। साक्ष्य मिटाने में शामिल आरोपी और उसकी पत्नी को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

Post Published By: Tanya Chand
Updated : 16 September 2026, 1:08 PM IST
google-preferred

Kashipur: उत्तराखंड के काशीपुर में दोस्ती और विश्वास का ऐसा भयानक अंत सामने आया है, जिसने पूरे इलाके को झकझोर कर रख दिया है। पूर्व उप ब्लॉक प्रमुख हरदीप सिंह की उन्हीं की लाइसेंसी पिस्टल से सात राउंड गोलियां चलाकर हत्या कर दी गई। जिस दोस्त के साथ हरदीप ने अपना बचपन बिताया और खुशी-गम बांटे, उसी ने 30 लाख रुपये और एक सेकेंड हैंड बुलडोजर के लेनदेन के विवाद में उनकी जान ले ली।

इस सनसनीखेज वारदात का खुलासा करते हुए पुलिस ने मुख्य आरोपी संदीप सिंह उर्फ सोना और साक्ष्य छिपाने में उसकी मदद करने वाली पत्नी संदीप कौर को गिरफ्तार कर लिया है।

ढाबे पर साथ खाया खाना, फिर दोस्त के घर में ही चला दी गोलियां

एसएसपी अजय गणपति द्वारा किए गए खुलासे के मुताबिक यह पूरी वारदात 13 सितंबर की रात को अंजाम दी गई। मृतक हरदीप सिंह और आरोपी संदीप सिंह ने पहले एक ढाबे पर साथ बैठकर शराब पी और खाना खाया। इसके बाद दोनों संदीप के कुंडा स्थित गौरा फार्म वाले घर पहुंचे, जहां उन्होंने फिर से कच्ची शराब पी।

नशे की हालत में 30 लाख रुपये के पुराने लेनदेन और हरिद्वार से खरीदे गए आठ लाख के सेकेंड हैंड बुलडोजर को लेकर दोनों में तीखी बहस होने लगी। बहस इतनी बढ़ी कि टेबल पर रखी हरदीप की ही लाइसेंसी पिस्टल उठाकर संदीप ने उन पर सात राउंड फायर कर दिए, जिसमें से दो गोलियां सीधे हरदीप के पेट में जा लगीं।

देहरादून में इंसानियत शर्मसार: मारपीट के बाद दिया तीन तलाक, फिर बहनोई से हलाला का दबाव, सलाखों के पीछे पहुंचा सिरफिरा पति

सबूत मिटाने के लिए पत्नी ने धोया खून

हत्याकांड के बाद आरोपी पति-पत्नी ने पुलिस और परिजनों को गुमराह करने का खौफनाक जाल बुना। वारदात के तुरंत बाद संदीप की पत्नी ने कमरे में फैला खून साफ कर साक्ष्य मिटाने की कोशिश की। वहीं, आरोपी संदीप खुद ही लहूलुहान हरदीप को अस्पताल ले गया और मृतक के परिजनों को फोन कर सूचना दी ताकि किसी को उस पर शक न हो। हालांकि, अस्पताल में इलाज के दौरान हरदीप की मौत हो गई और पुलिस की कड़ी पूछताछ में आरोपी के झूठे दावों की पोल खुल गई।

हत्या कर पानी से धोया वारदात स्थल, 2 घंटे तक अस्पताल घूमते रहे आरोपी: देहरादून मर्डर केस में 3 दोस्त गिरफ्तार

पुलिस ने आरोपी दंपती को भेजा जेल

कुंडा थाना पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी दंपती के कब्जे से हत्या में इस्तेमाल लाइसेंसी पिस्टल, कारतूस और कार बरामद कर ली है। पुलिस अब वारदात के वक्त घर में मौजूद आरोपी की मां की संलिप्तता की भी गहनता से जांच कर रही है। वर्षों पुरानी दोस्ती का इस तरह खून से सन जाना पूरे काशीपुर में चर्चा और दुख का विषय बना हुआ है।

Location :  Kashipur

Published :  16 September 2026, 1:08 PM IST

Advertisement