हरिद्वार में रूह कंपा देने वाली वारदात: बेरहमी से कत्ल कर सर्वानंद घाट पर फेंका शव, शरीर पर गहरे जख्म देख उड़े पुलिस के होश

हरिद्वार के सर्वानंद घाट के पास 40-45 वर्षीय अज्ञात व्यक्ति का संदिग्ध अवस्था में शव मिला। शरीर पर चोट के निशान और गाड़ी के टायर के छपे निशान से हत्या की आशंका। पुलिस सीसीटीवी फुटेज खंगालकर जांच में जुटी। पूरी खबर पढ़ें

Post Published By: Tanya Chand
Updated : 17 September 2026, 4:11 PM IST
google-preferred

Haridwar: उत्तराखंड की पवित्र धर्मनगरी हरिद्वार के सबसे व्यस्त माने जाने वाले नगर कोतवाली क्षेत्र से एक बेहद सनसनीखेज मामला सामने आया है। गुरुवार की अलसुबह सर्वानंद घाट के पास एक अज्ञात व्यक्ति का शव संदिग्ध परिस्थितियों में पड़ा मिला।

अलसुबह जब स्थानीय लोग घाट की ओर पहुंचे, तो शव को देखकर पूरे इलाके में हड़कंप मच गया और देखते ही देखते वहां लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई। स्थानीय निवासियों ने बिना देरी किए तुरंत इसकी सूचना नगर कोतवाली पुलिस को दी, जिसके बाद पुलिस महकमे में हलचल तेज हो गई।

गर्दन पर जख्म और गाड़ी के टायर के निशान से गहराया शक

सूचना पाते ही पुलिस टीम घटनास्थल पर पहुंची और मामले की बारीकी से जांच शुरू की। पुलिस की शुरुआती जांच में मृतक की उम्र करीब 40 से 45 वर्ष के बीच आंकी गई है। हालांकि, शव पर मिले चोट के निशानों ने पुलिस के होश उड़ा दिए हैं।

हरिद्वार में खौफनाक वारदात: मदद के लिए फोन मिलाया तो छीनकर सड़क पर पटका, फिर डंडों से लहूलुहान कर बाइक तोड़ी

मृतक की गर्दन और शरीर के कई हिस्सों पर चोटों के गहरे निशान मिले हैं। इसके अलावा, क्राइम सीन के पास किसी संदिग्ध वाहन के टायर के निशान भी बरामद हुए हैं। इन सबूतों के आधार पर अंदेशा जताया जा रहा है कि व्यक्ति की किसी अन्य जगह हत्या कर शव को यहां लाकर फेंका गया है।

सीसीटीवी कैमरों की पड़ताल और शिनाख्त की कोशिश

मृतक के महंगे कपड़े और जूते देखकर पुलिस को उसके किसी संपन्न परिवार से होने की संभावना लग रही है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जिला अस्पताल की मोर्चरी में पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है।

बड़ी बहन से शादी का अरमान और अवैध संबंधों का शक, हल्द्वानी में दामाद ने ली मुंहबोले बेटे की जान

नगर कोतवाली प्रभारी कुंदन सिंह राणा के अनुसार, आसपास के सभी इलाकों में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज को खंगाला जा रहा है, ताकि यह पता लगाया जा सके कि कौन सी गाड़ी वहां आई थी। फिलहाल पुलिस पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार कर रही है और मृतक की शिनाख्त कराने के प्रयास तेज कर दिए गए हैं।

Location :  Haridwar

Published :  17 September 2026, 4:11 PM IST

Related News

Advertisement