बड़ी बहन से शादी का अरमान और अवैध संबंधों का शक, हल्द्वानी में दामाद ने ली मुंहबोले बेटे की जान

हल्द्वानी के वनभूलपुरा में अवैध संबंधों के शक में सिरफिरे दामाद ने युवक की बिजली के तार से गला घोंटकर हत्या कर दी। मृतक महिला का मुंहबोला बेटा बनकर रहता था। जानिए रिश्तों के उलझाव में हुई इस खौफनाक वारदात का पूरा सच।

Post Published By: Tanya Chand
Updated : 17 September 2026, 3:50 PM IST
google-preferred

Haldwani: उत्तर प्रदेश के हापुड़ जिले के रहने वाले 29 वर्षीय अनाथ युवक अमन ठाकुर की जिंदगी का अंत जिस भयानक मोड़ पर होगा, इसका अंदाजा किसी को नहीं था। तीन साल पहले हल्द्वानी के वनभूलपुरा (जवाहर नगर) की रहने वाली एक सफाईकर्मी महिला के संपर्क में अमन आया था।

महिला अमन को अपने घर ले आई और अपनी सबसे बड़ी बेटी से उसकी शादी कराना चाहती थी। हालांकि, बेटी ने शादी से इनकार कर दिया। इसके बाद महिला ने अमन को अपने मुंहबोले बेटे का दर्जा दे दिया और वह उसी घर में रहने लगा।

अवैध संबंधों के शक में सुलगती रही नफरत

महिला की दूसरी बेटी की शादी पास में ही हुई थी और वह अक्सर अपने मायके आती-जाती रहती थी। इसी बात को लेकर दूसरे नंबर की बेटी के पति (दामाद) के दिमाग में शक का कीड़ा पनपने लगा।

फर्जी ‘जेम्स बॉन्ड’: हल्द्वानी में नीली-लाल बत्ती और ‘भारत सरकार’ की प्लेट लगी कार में घूम रहा था नकली IB अफसर, ऐसे खुली पोल

दामाद को लगातार यह वहम हो रहा था कि उसकी पत्नी और अमन के बीच अवैध संबंध हैं। मंगलवार रात पड़ोस में एक बच्चे के जन्मदिन की पार्टी के दौरान दामाद और अमन के बीच बहसबाजी हुई। इसके बाद गुस्से से आगबबूला दामाद ने अमन को खत्म करने का खौफनाक प्लान बना लिया।

गहरी नींद में सोए युवक का तार से घोंटा गला

मंगलवार रात जब घर के सभी लोग सो रहे थे, तब दामाद चुपके से घर में घुसा। बरामदे में बेखबर सो रहे अमन पर उसने हमला बोल दिया और बिजली के तार से उसका गला दबाकर बेरहमी से हत्या कर दी।

वारदात को अंजाम देने के बाद हत्यारा दामाद आलाकत्ल को मौके पर ही छोड़कर अपने घर चला गया और बेफिक्र होकर सो गया। बुधवार सुबह जब आरोपी की पत्नी ने देखा तो पूरा मामला उजागर हुआ।

हल्द्वानी में लाखों की डकैती का पूरा खेल उजागर, पुलिस के हाथ लगे बड़े सबूत

पुलिस ने आरोपी को दबोचा, इलाके में फैली सनसनी

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और फॉरेंसिक टीम ने मौके पर पहुंचकर साक्ष्य जुटाए। पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए आरोपी दामाद को हिरासत में ले लिया है और उससे कड़ाई से पूछताछ की जा रही है। अनाथ अमन, जिसके माता-पिता की पहले ही मौत हो चुकी थी, उसकी इस तरह हुई दर्दनाक हत्या से पूरे इलाके में सन्नाटा पसरा है और लोग स्तब्ध हैं।

Location :  Haldwani

Published :  17 September 2026, 3:50 PM IST

Related News

Advertisement