मेरठ में महिला का मर्डर: सूटकेस में फिट करने के लिए हड्डियां तोड़ी, कलाई पर बना टैटू खोलेगा राज?

गांव सिल्लाखेड़ा रोड पर एक खौफनाक वारदात का खुलासा हुआ है। जब एक नीले रंग के सूटकेस से एक महिला का शव बरामद हुआ। पुलिस ने हत्या और शव को खुर्द-बुर्द करने के आरोप में मामला दर्ज किया है। अब जांच में जुटी हुई है। हत्या को समझने के लिए पुलिस कई सुरागों का पीछा कर रही है।

Post Published By: Asmita Patel
Updated : 1 January 2026, 12:40 PM IST
google-preferred

Meerut: गांव सिल्लाखेड़ा रोड पर एक खौफनाक मंजर सामने आया है। जब एक नीले रंग के सूटकेस में महिला का शव पाया गया। इस मर्डर ने पूरे इलाके को हिला कर रख दिया है। शव की पहचान नहीं हो पाई है। पुलिस इसकी गुत्थी सुलझाने में जुटी हुई है। एक स्थानीय किसान गुरपेज सिंह की सूचना पर पुलिस ने मामला दर्ज किया है। हत्या और शव को खुर्द-बुर्द करने का केस दर्ज कर लिया गया है और जांच जारी है।

शव की पहचान में जुटी पुलिस

शरू की जांच में पुलिस को पता चला कि महिला का गला दबाकर हत्या की गई थी। शव को सूटकेस में फिट करने के लिए हड्डियां तोड़ी गई हैं। सूटकेस भी नया खरीदा हुआ था और उस पर नई पन्नी लगी हुई थी। पुलिस को सूटकेस के पास दो लेडीज सूट भी मिले हैं। जिन पर एक दुकान का पता लिखा था, जो असंध इलाके का था। यह पता जांच का अहम हिस्सा बन चुका है।

48 घंटे हो गए, लेकिन अभी तक नोएडा पुलिस खाली हाथ, आखिर कब होगा “सूटकेस हत्याकांड” का खुलासा?

क्या था सूटकेस का राज?

जानकारी के मुताबिक, गुरपेज सिंह ने सूटकेस को देखा तो उसने पहले इसे किसी पुराने सूटकेस की तरह समझा, लेकिन जैसे-जैसे वह चेन खोलने लगा, शव के हाथ-पैर बाहर दिखने लगे। पुलिस का मानना है कि सूटकेस में पानी जाने के कारण चेन खुल गई और शव का एक हिस्सा बाहर आ गया। यह दुर्घटना के रूप में सामने आया लेकिन बाद में पता चला कि यह हत्या का मामला था।

हत्या के संदिग्ध तथ्य

जांच में पता चला है कि महिला को गला दबाकर मारा गया। शव के गले पर निशान और नाक से खून के धब्बे हैं। इससे यह भी पता चलता है कि हत्या दो दिन पहले की गई थी। सूटकेस में शव को रखने के लिए हड्डियां तोड़ी गईं। पुलिस के लिए और भी जटिलता पैदा कर रही है। पुलिस ने आसपास के सीसीटीवी फुटेज भी खंगाले हैं। जिससे किसी तरह की संदिग्ध गतिविधियों का पता चल सके।

नोएडा में तेज रफ्तार का कहर: BMW ने साइकिल सवार को कुचला, कार के अंदर की हालत देखकर पुलिस दंग

पोस्टमार्टम और जांच जारी

अभी तक शव की पहचान नहीं हो पाई है लेकिन पुलिस दो अहम सुरागों के सहारे जांच कर रही है। एक तो महिला के कलाई पर बना टैटू और दूसरा सूटकेस के पास मिले बैग में दो सूट है। इन सूटों के रैपर पर असंध इलाके की दुकान का पता लिखा हुआ है। जिससे पुलिस उस टेलर से जानकारी लेने की कोशिश कर रही है। गुरुवार को शव का पोस्टमार्टम किया जाएगा। जिसके बाद परिजनों को शव सौंपा जाएगा। अगर पहचान हो जाती है।

जांच की दिशा

एसएचओ गीता ने कहा कि पुलिस हत्या के एंगल से ही इस मामले की जांच कर रही है। आसपास के थानों से लापता महिलाओं की रिपोर्ट भी जांची जा रही है। पुलिस को इस केस में सबसे बड़ी चुनौती शव की शिनाख्त करना है। खनौरी रोड और असंध से जुड़े सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं।

Location : 
  • Meerut

Published : 
  • 1 January 2026, 12:40 PM IST

Advertisement
Advertisement