

ग्रेटर नोएडा के दादरी इलाके में एक पति ने अपनी पत्नी की हत्या कर दी। आरोपी ने अवैध संबंधों के शक में चाकू से हमला किया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और घटना स्थल से सबूत जुटाए हैं।
मौके पर जांच करती पुलिस
Greater Noida: ग्रेटर नोएडा के दादरी क्षेत्र में रविवार को एक सनसनीखेज वारदात हुई। एक पति ने अपनी बीवी का बड़ी बेहरमी से मर्डर कर दिया। यह घटना रामपुर फतेहपुर गांव की है, जहां आरोपी ने अपनी पत्नी पर अवैध संबंधों का शक करते हुए चाकू से हमला किया। पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
क्या है पूरा मामला?
आरोपी की पहचान 36 वर्षीय सोनू शर्मा के रूप में हुई है। वह बुलंदशहर के वीरखेड़ा गांव का निवासी है। वह रामपुर फतेहपुर में किराए के मकान में रहता था। उसकी शादी 28 वर्षीय चंचल शर्मा से हुई थी। पिछले कुछ दिनों से चंचल शर्मा पर सोनू को अवैध संबंध का शक था। इसको लेकर काफी बार विवाद भी हुआ।
देश का सेवक नहीं बना तो दुश्मन बन गया, पढ़ें बागपत का लड़का कैसा बना साइबर क्राइम का राजकुमार
अवैध संबंध के लिए हत्या
पुलिस ने बताया कि सोनू शर्मा को अपनी पत्नी की गतिविधियों को लेकर संदेह था, जिसके कारण उसका मन आक्रोशित हो उठा। बीते रात उसने अपने घर में ही चाकू से हमला कर दिया। चंचल शर्मा को गंभीर स्थिति में अस्पताल ले जाया गया, जहां उसकी मौत हो गई। हालांकि, घटना की जानकारी तुरंत ही स्थानीय लोगों और परिजनों को दी गई।
पुलिस ने आरोपी को दबोचा
सूचना मिलते ही दादरी पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। साथ ही घटना में इस्तेमाल किया गया चाकू भी बरामद कर लिया गया है। आरोपी को तुरंत ही गिरफ्तार कर लिया गया है और उसके खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया गया है।
आगे पुलिस क्या कर रही है?
पुलिस ने मौके से सबूत एकत्र किए, जिसमें हत्या में प्रयुक्त चाकू भी शामिल है। फोरेंसिक टीम ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और सबूतों का संग्रह किया। मृतका के परिजनों को सूचित किया गया है। शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया है। फिलहाल, स्थिति शांतिपूर्ण है और पुलिस आगे की जांच कर रही है।