ग्रेटर नोएडा के जिम्स अस्पताल में आधी रात को बवाल, धरने पर बैठे कर्मचारियों पर पुलिस ने किया लाठीचार्ज! Video Viral
ग्रेटर नोएडा के राजकीय आयुर्विज्ञान संस्थान (जिम्स) अस्पताल में देर रात धरना दे रहे कर्मचारियों और पुलिस के बीच हंगामा हो गया। कर्मचारियों ने पुलिस पर लाठीचार्ज और बिजली बंद करने का आरोप लगाया है, जबकि पुलिस ने लाठीचार्ज से इनकार किया है। घटना के वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं।