हिस्ट्रीशीटर विनय त्यागी हत्याकांड: “मेरठ के शेर को पुलिस ने मार दिया”, पढ़ें अंतिम संस्कार पर चिता के साथ सुलगते सवाल

हिस्ट्रीशीटर विनय त्यागी का ब्रजघाट पर अंतिम संस्कार हुआ। परिवार ने पुलिस पर धोखे से हत्या का आरोप लगाया है। 58 से ज्यादा मामलों में नामजद विनय की मौत अब बड़े विवाद और जांच की मांग का कारण बन गई है।

Post Published By: Mayank Tawer
Updated : 28 December 2025, 1:36 PM IST
google-preferred

Meerut: मेरठ के हिस्ट्रीशीटर विनय त्यागी उर्फ टिंकू त्यागी की मौत के बाद उसका अंतिम संस्कार भी सन्नाटे और सिसकियों के बीच नहीं, बल्कि आरोपों, आक्रोश और सवालों के साथ हुआ। शनिवार रात ब्रजघाट पर जैसे ही विनय को अंतिम विदाई दी गई, परिवार की चीख-पुकार ने माहौल को और भारी कर दिया। महिलाओं ने पुलिस पर सीधे तौर पर धोखे से मारने का आरोप लगाया, जिससे यह मामला अब सिर्फ एक अपराधी की मौत नहीं, बल्कि एक बड़े विवाद का रूप लेता दिख रहा है।

घर से घाट तक गम और गुस्सा

शनिवार को जब विनय त्यागी का शव उसके घर से निकला, तो माहौल पूरी तरह भावुक हो गया। महिलाएं रोते-बिलखते हुए कह रही थीं कि अगर आमने-सामने की कार्रवाई होती तो आज विनय जिंदा होता। आरोप लगाया गया कि चार पुलिसकर्मियों ने उसे घेरकर मरवाया। करीब 70 मीटर तक अर्थी को कंधा देकर पैदल ले जाया गया। इसके बाद शव वाहन से ब्रजघाट के लिए रवाना हुआ। अंतिम संस्कार में 300 से ज्यादा लोग मौजूद रहे। हालात को देखते हुए घर से लेकर घाट तक भारी पुलिस फोर्स तैनात रही।

एक विवाह ऐसा भी: रायबरेली की रेशमा बनी राधा, पढ़ें सोशल मीडिया वाले इश्क़ की अनोखी कहानी

इलाज के दौरान हुई मौत

24 दिसंबर को मुजफ्फरनगर में पेशी के दौरान बाइक सवार बदमाशों ने विनय त्यागी पर फायरिंग कर दी थी। तीन गोलियां लगने के बाद उसे एम्स ऋषिकेश के ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया गया था। 27 दिसंबर की सुबह करीब 7 बजे इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। मौत की पुष्टि एम्स प्रशासन ने की, जिसके बाद पोस्टमॉर्टम कर शव मेरठ लाया गया।

परिवार के आरोप

विनय की बेटी तन्वी भारद्वाज ने पहले ही खतरे की आशंका जताते हुए प्रशासन को पत्र लिखा था। उनका आरोप है कि सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम नहीं किए गए। बहनों ने मामले की सीबीआई जांच की मांग की है। अंतिम संस्कार के दौरान एक बुजुर्ग महिला की हालत बिगड़ गई और वह बेहोश हो गई, जिसे काफी देर बाद होश आया।

रातों-रात मालामाल हुआ क्रिकेट फैन! एक छक्के ने दिलाए इतने करोड़, जानें कैसे हुआ ये कमाल?

अपराध की लंबी कहानी

विनय त्यागी पर हत्या, अपहरण और डकैती जैसे 58 से ज्यादा मुकदमे दर्ज थे। वह बदन सिंह बद्दो और नीरज भाटी जैसे कुख्यात अपराधियों के संपर्क में रहा। लंबे समय दुबई में रहने के बाद वह चोरी-छिपे भारत लौटा था, जहां जून 2024 में उसे गिरफ्तार किया गया था। उसकी पत्नी निशा त्यागी दो बार ब्लॉक प्रमुख रह चुकी हैं।

Location : 
  • Meerut

Published : 
  • 28 December 2025, 1:36 PM IST