फतेहपुर के खजुरियापुर गांव में दर्दनाक हादसा, सुबह-सुबह बुझ गया घर का चिराग; आखिर क्या हुआ ऐसा?

फतेहपुर जिले के खजुरियापुर गांव में बिजली के पोल में करंट उतरने से युवक पंकज विश्वकर्मा की दर्दनाक मौत हो गई। घर के सामने हुए इस हादसे से परिवार में कोहराम मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा।

Post Published By: Nidhi Kushwaha
Updated : 28 December 2025, 3:49 PM IST
google-preferred

Fatehpur: फतेहपुर जिले के थाना सुल्तानपुर घोष क्षेत्र अंतर्गत खजुरियापुर गांव में रविवार की सुबह एक दर्दनाक हादसे में युवक की करंट लगने से मौत हो गई। घर के सामने लगे बिजली के पोल में अचानक करंट उतर आने से यह हादसा हुआ, जिससे पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई। घटना के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

घर के सामने ही हुआ हादसा

डाइनामाइट न्यूज़ संवाददाता के अनुसार, मृतक की पहचान पंकज विश्वकर्मा (पुत्र वीरेंद्र विश्वकर्मा), निवासी खजुरियापुर के रूप में हुई है। रविवार की सुबह पंकज अपने घर के बाहर मौजूद था। इसी दौरान घर के सामने लगे बिजली के खंभे की झोंक (सपोर्ट वायर) में अचानक करंट उतर आया। अनजाने में पंकज उस करंट की चपेट में आ गया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

पंचर की दुकान चलाता था पंकज

बताया जा रहा है कि पंकज विश्वकर्मा गांव के पास धूमन कुमार के समीप एक पंचर की दुकान चलाता था। मेहनत-मजदूरी कर वह अपने परिवार का भरण-पोषण करता था। उसकी असामयिक मौत से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। परिजन सदमे में हैं और गांव में शोक का माहौल है।

गौवध का वांछित अभियुक्त पुलिस मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार, जानें पूरा मामला

सूचना पर पहुंची पुलिस

घटना की सूचना मिलते ही थाना सुल्तानपुर घोष पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करते हुए पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है और बिजली विभाग से भी जानकारी ली जाएगी कि पोल में करंट कैसे उतरा।

सूटकेस में मिली 25 वर्षीय युवती की लाश, डेडबॉडी की हालत देखकर नोएडा पुलिस के हुए रौंगटे खड़े

बिजली व्यवस्था पर सवाल

घटना के बाद ग्रामीणों में बिजली विभाग के प्रति नाराजगी देखने को मिली। लोगों का कहना है कि पहले भी बिजली के खंभों और सपोर्ट वायर में करंट उतरने की शिकायतें की जा चुकी हैं, लेकिन कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई। ग्रामीणों ने मांग की है कि बिजली विभाग गांव में सुरक्षा जांच कराए, ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं से बचा जा सके।

Location :  Fatehpur

Published :  28 December 2025, 3:49 PM IST

Advertisement