हिंदी
मुजफ्फरनगर में चलती कार से दबंगों की गुंडई (Img: Pinterest)
Muzaffarnagar: मुजफ्फरनगर में कार सवार अज्ञात युवकों की दबंगई का वीडियो सामने आया है। सिविल लाइन थाना क्षेत्र में घर के बाहर बैठे कुछ लोगों पर चलती कार से पत्थर बरसाने का मामला सामने आया है। पूरी घटना CCTV कैमरे में कैद हो गई जिसका वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। पुलिस ने वीडियो का संज्ञान लेते हुए कार की पहचान और आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।
तस्वीरें मुजफ्फरनगर के सिविल लाइन थाना क्षेत्र की हैं, जहां कार सवार कुछ अज्ञात युवकों की हरकत CCTV कैमरे में कैद हुई है। वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि घर के बाहर कुछ लोग बैठे हुए हैं। उसी दौरान एक कार वहां से गुजरती है।
यह भी पढ़ें - Muzaffarnagar: विश्वकर्मा जयंती से पहले फिर बढ़ा विवाद, शोभायात्रा की कमान को लेकर आमने-सामने दो गुट
कार सवार युवक अचानक घर के बाहर बैठे लोगों की तरफ पत्थर फेंकना शुरू कर देते हैं। अचानक हुई पत्थरबाजी से वहां बैठे लोगों में अफरा-तफरी मच जाती है। CCTV फुटेज में पूरी घटना रिकॉर्ड हो गई। घटना के बाद कार सवार युवक मौके से निकल जाते हैं। वीडियो सामने आने के बाद यह मामला चर्चा में है और पुलिस भी जांच में जुट गई है।
यह भी पढ़ें - Muzaffarnagar Police Encounter: छपार कांड में बड़ा एक्शन, दो फरार आरोपियों को पुलिस मुठभेड़ में लगी गोली
पुलिस के मुताबिक, वायरल वीडियो का संज्ञान लिया गया है। CCTV फुटेज के आधार पर कार की पहचान करने का प्रयास किया जा रहा है। कार की पहचान होने के बाद अग्रिम वैधानिक कारवाही की जाएगी। पुलिस का कहना है कि इस तरह की गुंडई और अराजकता को किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। आरोपियों की पहचान होने पर उनके खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।
Location : Muzaffarnagar
Published : 14 September 2026, 4:53 PM IST