साइबर ठगी का मास्टरमाइंड चढ़ा UP STF के हत्थे, महाराजगंज से निकला नेटवर्क

उत्तर प्रदेश STF ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 50 हजार के इनामी साइबर ठगी के आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी लंबे समय से फरार था और महाराजगंज से पकड़ा गया। पुलिस अब पूरे नेटवर्क की जांच में जुटी है।

Post Published By: Nitin Parashar
Updated : 2 May 2026, 2:10 PM IST
google-preferred

Lucknow: उत्तर प्रदेश में साइबर ठगी के बढ़ते नेटवर्क पर एक बार फिर स्पेशल टास्क फोर्स (STF) ने बड़ी कार्रवाई करते हुए फरार चल रहे 50 हजार के इनामी आरोपी को धर दबोचा है। यह गिरफ्तारी उस वक्त हुई जब आरोपी लंबे समय से पुलिस और जांच एजेंसियों को चकमा देकर फरार चल रहा था। STF की कार्रवाई से साइबर ठगी के गिरोह में हड़कंप मच गया है।

एसटीएफ लखनऊ की टीम को सूचना मिली थी कि साइबर अपराध में वांछित और इनामी आरोपी किसी इलाके में छिपा हुआ है। सूचना को गंभीरता से लेते हुए टीम ने जाल बिछाया और महाराजगंज के थाना बृजमनगंज क्षेत्र से आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पकड़े गए आरोपी पर 50 हजार रुपये का इनाम घोषित था। वह लंबे समय से फरार चल रहा था।

आरोपी की पहचान

गिरफ्तार आरोपी की पहचान अभिमन्यु ओमप्रकाश पाठक पुत्र सुभाष पाठक के रूप में हुई है। आरोपी का पता चन्द्रपुर सूरज चौक जनपद सोनभद्र का रहने वाला है। पुलिस के मुताबिक, यह आरोपी साइबर ठगी के एक बड़े नेटवर्क से जुड़ा हुआ था और लोगों से ऑनलाइन धोखाधड़ी कर पैसे हड़पने का काम करता था।

साइबर ठगी का खेल

जांच में सामने आया है कि आरोपी अपने साथियों के साथ मिलकर लोगों को झांसे में लेकर बैंकिंग फ्रॉड और ऑनलाइन धोखाधड़ी जैसी घटनाओं को अंजाम देता था। कई राज्यों में उसके खिलाफ मामले दर्ज हैं और पुलिस उसकी तलाश लंबे समय से कर रही थी। एसटीएफ की जांच में उसके नेटवर्क और संपर्कों की भी जानकारी जुटाई जा रही है।

महाराजगंज में ग्राम रोजगार सेवकों की 9 दिन की कलमबंद हड़ताल, BDO को सौंपा ज्ञापन

पुलिस की आगे की कार्रवाई

गिरफ्तारी के बाद एसटीएफ ने आरोपी को स्थानीय पुलिस के हवाले कर दिया है। अब उससे पूछताछ कर पूरे गिरोह का खुलासा करने की कोशिश की जा रही है। पुलिस के अफसर ने बताया कि नेटवर्क में शामिल अन्य लोगों की भी जल्द गिरफ्तारी हो सकती है।

 

Location :  Lucknow

Published :  2 May 2026, 2:09 PM IST

Advertisement