FIR होते ही आ सकता है ठग का फोन! पुलिस बनकर मुकदमे में मदद का झांसा, बलिया पुलिस ने किया अलर्ट
बलिया पुलिस ने साइबर ठगी के बढ़ते मामलों को देखते हुए लोगों को अनजान कॉल, व्हाट्सऐप मैसेज, लिंक और एपीके फाइल से सावधान रहने की अपील की है। पुलिस के मुताबिक साइबर ठग मुकदमों की जानकारी हासिल कर खुद को पुलिसकर्मी बताकर पीड़ितों से संपर्क कर रहे हैं और केस में मदद, धारा बढ़वाने या आरोपी को छुड़ाने के नाम पर पैसे मांग सकते हैं। पुलिस ने निजी और बैंकिंग जानकारी साझा न करने की सलाह दी है।