हिंदी
ऑनलाइन धोखाधड़ी
Gorakhpur: गोला थाना क्षेत्र में साइबर क्राइम ने एक बार फिर गंभीर रूप ले लिया है, जब एक युवक के मोबाइल का भरोसा बन गया उसके लिए भारी नुकसान का कारण। पीड़ित का दावा है कि मेघालय में रह रहे दिलीप महतो ने मोबाइल कुछ समय के लिए लिया और बाद में वापसी के बजाय उसके बैंक खाते से लाखों रुपये निकाल लिए। यह घटना 26 नवंबर 2025 को शुरू हुई और दो दिनों के भीतर लगभग 4,87,006 रुपये कथित रूप से यूपीआई के जरिए अलग-अलग खातों में ट्रांसफर कर दिए गए।
पीड़ित के मुताबिक, वह तकनीकी रूप से ज्यादा माहिर नहीं था और मोबाइल चलाने में आरोपी की मदद लेता था। इसी भरोसे का फायदा उठाकर आरोपी ने मोबाइल का पासवर्ड और गोपनीय जानकारी हासिल कर बैंक खाते से धन निकाल लिया। कई लेन-देन संदिग्ध नामों से हुए, जिनमें एलआईसी ऑनलाइन व्यापारी और 99,999 रुपये प्रवीण नामक व्यक्ति के खाते में ट्रांसफर करना शामिल है। घटना के बाद आरोपी लगातार संपर्क से बाहर है और उसका मोबाइल बंद पाया गया।
गोरखपुर: सहजनवां में घर से निकली 10वीं की छात्रा रहस्यमय तरीके से लापता, गांव में मचा हड़कंप
पीड़ित ने पहले स्थानीय स्तर पर शिकायत दी, लेकिन बैंक खाता गोरखपुर से जुड़ा होने के कारण उसे कार्रवाई के लिए गोरखपुर भेजा गया। पीड़ित ने बैंक विवरण प्राप्त कर उच्च अधिकारियों को प्रार्थना पत्र देकर आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की।
गोला थाना प्रभारी राकेश रौशन सिंह ने बताया कि शिकायत प्राप्त हो चुकी है। बैंक ट्रांजैक्शन, मोबाइल विवरण और अन्य तकनीकी साक्ष्यों की जांच की जा रही है। पुलिस ने बताया कि जांच के आधार पर आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जाएगी और आरोपी की तलाश के लिए पूरी प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। तहरीर के आधार पर मुकदमा भी पंजीकृत कर दिया गया है।
UP Crime: गोरखपुर में DJ बजाने को लेकर हत्या, पुलिस ने 3 को किया गिरफ्तार
पुलिस ने बताया कि तकनीकी जानकारी और मोबाइल का भरोसा कभी-कभी भारी पड़ सकता है। नागरिकों को चाहिए कि वे अपनी बैंकिंग और डिजिटल जानकारियों को सुरक्षित रखें और किसी पर भी बिना जांच भरोसा न करें।
Location : Gorakhpur
Published : 15 February 2026, 2:06 AM IST
Topics : Cyber Fraud Gorakhpur Gorakhpur News UP Police