

बहराइच जिले से दर्दनाक खबर सामने आई है। मिहीपुरवा ब्लॉक में तेंदुए के हमले में एक मजदूर की दर्दनाक मौत हो गई। इस घटना से हड़कंप मच गया। साथ ही लोगों को सतर्क रहने को कहा गया है।
तेंदुए का कहर
बहराइच: उत्तर प्रदेश के बहराइच जिले से दर्दनाक खबर सामने आई है। यहां जिले के मिहीपुरवा ब्लॉक में तेंदुए के हमले में एक मजदूर की दर्दनाक मौत हो गई। मृतक की पहचान महबूब नगर बिछपरी ककरहा रेंज निवासी शक्ति सिंह राजपूत पिता वाटर राजपूत के रूप में हुई है। वहीं वन विभाग और पुलिस द्वारा शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया है।
डाइनामाइट न्यूज संवाददाता के मुताबिक, बहराइच जिले में तेंदुए के हमले में एक मजदूर की दर्दनाक मौत हो गई। इस घटना से हड़कंप मच गया। साथ लोगों को सतर्क रहने की अपील की गई।
जानकारी के मुताबिक, शक्ति मजदूरी के लिए मिहीपुरवा गया था, लेकिन जब वह घर नहीं लौटा तो परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की। ऐसे में काफी खोजबीन के बाद उसका अधखाया शव झाड़ियों में पड़ा मिला। शव की हालत देख परिजनों में कोहराम मच गया और पूरे गांव में दहशत फैल गई।
शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा
जानकारी के मुताबिक, घटना की सूचना पर मौके पर पुलिस और वन विभाग की टीम पहुंची। ककरहा रेंज के रेंजर धर्मेंद्र कुमार कन्नौजिया ने पुष्टि की कि मजदूर की मौत तेंदुए के हमले में हुई है। गौरतलब है कि इस क्षेत्र में पहले भी तेंदुए द्वारा मवेशियों पर हमले की घटनाएं सामने आ चुकी हैं। ग्रामीणों ने वन विभाग से तेंदुए की जल्द से जल्द पकड़ने की मांग की है ताकि क्षेत्र में फैले भय को कम किया जा सके। वन विभाग और पुलिस द्वारा शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया है। प्रशासन द्वारा ग्रामीणों से सतर्क रहने की अपील की गई है। गौरतलब है कि कैसे जानवर इंसान को निगल रहा है। इससे पहले भी इस प्रकार की घटना सामने आ चुकी है। जहां ऐसे जानवर इंसान को शिकार बनाते हैं, और उनको मौत के घाट उतार देते हैं। ये काफी दर्दनाक घटना है।
लघु उद्योग भारती के जिलाध्यक्ष सतेंद्र सिंह को जान का खतरा, संगठन ने प्रशासन से सुरक्षा की मांग की