हिंदी
गौशालाओं का निरीक्षण करते अधिकारी
Bijnor: जनपद बिजनौर भ्रमण कार्यक्रम के अंतर्गत गौशालाओं का निरीक्षण किया गया। मुख्य पशु चिकित्साधिकारी डॉ लोकेश कुमार अग्रवाल द्वारा सदस्य का स्वागत किया गया। दीपक गोयल द्वारा विकास खंड नूरपुर अंतर्गत आश्रय गौ आश्रय स्थल फ़ीना का निरीक्षण किया गया। इस मौके पर ग्राम प्रधान एवं ग्राम सचिव मौजूद रहे।
गौ आश्रय स्थल का संपर्क मार्ग खराब है, जिसके लिए आवश्यक निर्देश दिए गए। गोबर का निस्तारण ठीक प्रकार से करने एवं वर्षा के दृष्टिगत जल निकासी की व्यवस्था ठीक करने के निर्देश दिए गए। नर गोवंश को छोटे गोवंश से अलग रखने के लिए शेड में बाढ़ कराकर उसमें रखा जाए।
विकास खंड नूरपुर अंतर्गत अस्थाई गौ आश्रय किरतपुर का निरीक्षण किया गया। गौशाला का संचालन महिला समूह द्वारा किया जा रहा है एवं गौ उत्पाद जैसे अगरबत्ती दिये बनाए जा रहे है जिसकी श्री दीपक गोयल जी द्वारा प्रशंसा की गई। विकास खंड कोतवाली अंतर्गत उत्तर प्रदेश गौ सेवा आयोग में पंजीकृत श्री कृष्णायन गौशाला का निरीक्षण किया गया। उपमुख्य पशुचिकित्साधिकारी नगीना मौके पर मौजूद रहे।
गौ आश्रय स्थल में रेड सिंधी एवं साहीवाल नस्ल की गए संरक्षित की गई है, दीपक गोयल द्वारा गौशाला का निरीक्षण कर संतोष व्यक्त किया। तत्पश्चात इस्माइलपुर दमि गौशाला का निरीक्षण किया। गौ आश्रय संचालिका रजनी जौहर मौजूद रही। गौ आश्रय स्थल का संपर्क मार्ग बनाने के लिए आवश्यक निर्देश दिए गए एवं गोबर का निस्तारण ठीक तरीके से करने के निर्देश दिए गए। साथ ही अपेक्षा की गई कि गौ उत्पाद तैयार कर गौ आश्रय स्थलों को स्वाबलंबी बनाया जाते।
Location : Bijnor
Published : 6 September 2025, 5:04 AM IST
Topics : Bijnor Gaushala inspection Instructions