डर गए डोनाल्ड ट्रंप! टैरिफ विवाद के बीच लिया बड़ा यू-टर्न, कहा- मोदी मेरा दोस्त है…

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भारत और रूस के बीच तेल व्यापार को लेकर गंभीर चिंता जताई है। शुक्रवार को एक बयान में उन्होंने कहा कि अमेरिका ने भारत और रूस को चीन के प्रभाव में खो दिया है, खासकर जब भारत रूस से बड़ी मात्रा में तेल खरीद रहा है।

Post Published By: Asmita Patel
Updated : 6 September 2025, 7:52 AM IST
google-preferred

New Delhi: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने शुक्रवार (05 सितंबर) को भारत और रूस के रिश्तों पर अपनी निराशा व्यक्त की। उनका कहना था कि अमेरिका ने भारत और रूस को चीन के प्रभाव में खो दिया है, खासकर भारत द्वारा रूस से तेल खरीदने की वजह से। ट्रंप के इस बयान के कुछ घंटों बाद, उन्होंने स्थिति स्पष्ट करते हुए कहा कि भारत का रूस से तेल खरीदने का निर्णय उन्हें व्यक्तिगत रूप से निराश करता है।

भारत पर 50 प्रतिशत टैरिफ लगाने का ऐलान

ट्रंप ने कहा, "मुझे नहीं लगता कि हमने भारत को खो दिया है, लेकिन मुझे बहुत निराशा हुई कि भारत रूस से तेल खरीद रहा है। मैंने यह बात भारत को साफ तौर पर बताई थी। इसके बाद हमने भारत पर बड़ा टैरिफ लगाया, जो 50 प्रतिशत का था। यह एक काफी बड़ा टैरिफ है और इसे हमारे व्यापारिक रिश्तों में एक ठहराव के रूप में देखा जा सकता है।"

डोनाल्ड ट्रंप ने टैरिफ विवाद के बीच लिया बड़ा यू-टर्न

प्रधानमंत्री मोदी से रिश्तों पर किया साफ बयान

हालांकि, ट्रंप ने भारत के साथ अपने व्यक्तिगत रिश्तों को लेकर कोई भी नकारात्मक टिप्पणी नहीं की। जब उनसे पूछा गया कि क्या वह भारत को पूरी तरह से खो चुके हैं, तो ट्रंप ने कहा, "मैंने भारत को खोया नहीं है, लेकिन रूस से तेल खरीदने की भारत की नीति से मैं निराश हूं। मोदी जी से मेरे अच्छे रिश्ते हैं। वह एक महान नेता हैं। कुछ महीने पहले वह यहां व्हाइट हाउस में आए थे। हम दोनों के बीच अच्छे संवाद होते हैं।"

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का बड़ा बयान, लगता है हमने भारत को चीन के हाथों…

व्हाइट हाउस यात्रा का जिक्र

ट्रंप ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की हाल की व्हाइट हाउस यात्रा का भी जिक्र किया और बताया कि कैसे उन्होंने प्रेस कॉन्फ्रेंस के लिए जगह बदलने का सुझाव दिया। ट्रंप ने बताया, "हम रोज गार्डन में गए थे, लेकिन घास पूरी तरह भीगी हुई थी। यह प्रेस कॉन्फ्रेंस के लिए एक खराब जगह थी। फिर मैंने सुझाव दिया कि हम व्हाइट हाउस के प्रतीक चिन्ह वाली सुंदर सफेद पत्थर की जगह इस्तेमाल करें। यह सभी को बहुत पसंद आया।"

भारत के साथ रिश्ते सुधारने की इच्छा जताई

जब ट्रंप से पूछा गया कि क्या वह भारत के साथ अपने रिश्तों को सुधारने के लिए तैयार हैं, तो उन्होंने इसका सकारात्मक जवाब दिया। "हां, मैं हमेशा तैयार हूं। मोदी जी मेरे अच्छे दोस्त हैं और वह बहुत अच्छे प्रधानमंत्री हैं। हालांकि, इस समय कुछ मुद्दे हैं जो मुझे पसंद नहीं आते, लेकिन भारत और अमेरिका का रिश्ता मजबूत और खास है। इस संबंध में चिंता की कोई बात नहीं है।"

डोनाल्ड ट्रंप ने भारत को दिया बड़ा झटका, देश के करोड़ों लोगों की बढ़ी धड़कन, जानें पूरा मामला

व्यापारिक बातचीत पर ट्रंप का सकारात्मक दृष्टिकोण

ट्रंप ने आगे कहा कि भारत समेत कई देशों के साथ व्यापारिक बातचीत अच्छे तरीके से चल रही हैं और इसके सकारात्मक परिणाम सामने आ रहे हैं। उनके अनुसार, अभी अमेरिका और भारत के रिश्ते कुछ कठिन दौर से गुजर रहे हैं, लेकिन वह भरोसा जताते हैं कि दोनों देशों के बीच व्यापारिक संबंध मजबूत होंगे।

Location :