हिंदी
डोनाल्ड ट्रंप ने ब्रिटेन की भूमिका पर नाराजगी जताते हुए कहा कि वह पहले जैसा सहयोगी नहीं रहा। ब्रिटेन के प्रधानमंत्री केअर स्टार्मर ने ईरान पर शुरुआती हमलों में शामिल होने से इनकार किया। स्टार्मर ने कहा कि उनकी सरकार हवाई हमलों के जरिए सत्ता परिवर्तन में विश्वास नहीं करती।
अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप
New Delhi: अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ब्रिटेन से काफी खफा हैं। उन्होंने कहा है कि ब्रिटेन अब पहला जैसा दोस्त नहीं रहा। ब्रिटेन के प्रधानमंत्री केअर स्टार्मर ने शुरुआत में ईरान के खिलाफ हमलों में सैन्य सहायता देने से इनकार कर दिया। उनसे ऐसी उम्मीद नहीं थी। ट्रंप ने फ्रांस की तारीफ करते हुए कहा कि उसनेअधिक समर्थन दिया।
ट्रंप ने नाराजगी भरे लहजे में कहा कि हालांकि मध्य पूर्व में युद्ध छेड़ने के लिए अमेरिका को ब्रिटेन की जरूरत नहीं है, लेकिन स्टारमर को मदद करनी चाहिए थी। उन्होंने कहा कि फ्रांस ने बहुत अच्छा काम किया है। सभी देशों ने बहुत अच्छा काम किया है। ब्रिटेन की भूमिका बाकी देशों से बहुत अलग रही है।
इजराइल से टकराव के बीच ईरान का चौंकाने वाला ऐलान! जानें IRGC ने किसे बनाया नया कमांडर-इन-चीफ?
ब्रिटेन ने क्या कहा
हालांकि, ब्रिटेन के प्रधानमंत्री केअर स्टार्मर ने ईरान पर अमेरिका-इजराइल के हमलों में शामिल नहीं होने के अपने फैसले का बचाव किया। उन्होंने कहा कि उनकी लेबर पार्टी सरकार “हवाई हमलों के जरिये सत्ता परिवर्तन” में विश्वास नहीं करती।
स्टार्मर ने संसद को जानकारी देते हुए बताया कि ब्रिटेन ने पश्चिम एशिया में सीमित रक्षात्मक उद्देश्य के लिए अमेरिकी सेना को ब्रिटिश सैन्य ठिकानों के उपयोग की अनुमति दी है। उन्होंने संसद के निचले सदन ‘हाउस ऑफ कॉमंस’ में सांसदों को संबोधित करते हुए यह बात कही।
Gold Price: ईरान-इजराइल युद्ध के बीच सोने की कीमतें बढ़ेंगी या गिरेगी? जानिये एक्सपर्ट की भविष्यवाणी
स्टार्मर ने कहा कि ईरान पर अमेरिका और इजराइल के शुरुआती हमलों में ब्रिटेन शामिल नहीं था। यह निर्णय जानबूझकर लिया गया था। हम मानते हैं कि इस क्षेत्र और पूरी दुनिया के लिए सबसे अच्छा तरीका यह है कि एक समझौता किया जाए, जिसमें ईरान परमाणु हथियार विकसित करने की अपनी इच्छाओं को छोड़ने पर सहमति जताए और क्षेत्र में अस्थिरता पैदा करने वाली अपनी गतिविधियां बंद कर दे।
उन्होंने कहा, "ब्रिटेन की अलग-अलग सरकारों का यह दीर्घकालिक रुख रहा है। राष्ट्रपति ट्रंप ने हमारे उस फैसले पर असहमति जताई है, जिसमें हमने प्रारंभिक हमलों में शामिल होने से इनकार किया था, लेकिन यह मेरा कर्तव्य है कि मैं यह तय करूं कि क्या चीज ब्रिटेन के राष्ट्रीय हित में है। यही मैंने किया है, और मैं इस निर्णय पर कायम हूं।”