Congress Strategy: यूपी फतह के लिए राहुल गांधी अपनाएंगे विजय का फॉर्मूला, कोटा के बाद अब प्रयागराज में सजेगी युवाओं की महफिल

यूपी विधानसभा चुनाव 2027 को देखते हुए कांग्रेस ने राहुल गांधी के 'छात्रों की गूंज' कार्यक्रम के तहत प्रयागराज में युवाओं को जुटाने की बड़ी तैयारी शुरू की है। पेपर लीक और बेरोजगारी के मुद्दे पर राहुल गांधी छात्रों से सीधा संवाद करेंगे।

Post Published By: Tanya Chand
Updated : 25 June 2026, 12:04 PM IST
google-preferred

Lucknow: तमिलनाडु विधानसभा चुनाव में अभिनेता से नेता बने थलापति विजय (जोसेफ विजय) की पार्टी टीवीके की बंपर जीत और युवाओं के बीच उनके जबरदस्त प्रभाव से कांग्रेस ने बड़ा सबक लिया है। तमिलनाडु में विजय के साथ सरकार में शामिल होने के बाद, अब लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 के लिए उसी 'युवा फॉर्मूले' को दोहराने की तैयारी में हैं।

विजय ने जिस तरह सिर्फ युवा वोटरों पर फोकस करके पहली बार में ही 108 सीटें जीतीं, उसी तर्ज पर राहुल गांधी ने भी ‘छात्रों की गूंज’ नाम से युवाओं के साथ एक विशेष संवाद कार्यक्रम की शुरुआत की है।

कोटा के बाद अब शिक्षा के सबसे बड़े केंद्र प्रयागराज की बारी

नीट (NEET) जैसी बड़ी परीक्षाओं में हुए पेपर लीक और भर्ती घोटालों के बाद राहुल गांधी को युवाओं के बीच जाने का एक बड़ा मुद्दा मिल गया है। राजस्थान के कोचिंग हब कोटा में 'छात्रों की गूंज' कार्यक्रम की शानदार सफलता के बाद राहुल गांधी का अगला पड़ाव उत्तर प्रदेश का प्रयागराज (इलाहाबाद) होने जा रहा है।

गोरखपुर में राहुल गांधी का जन्मदिन धूमधाम से मनाया गया, हजारों लोगों ने लिया भंडारे का प्रसाद

कांग्रेस जुलाई के दूसरे सप्ताह में प्रयागराज में एक भव्य 'स्टूडेंट कन्वेंशन' आयोजित करने जा रही है। इस रैली और संवाद कार्यक्रम में रिकॉर्ड संख्या में छात्रों को जुटाने के लिए कांग्रेस गुरुवार से एक व्यापक जनसंपर्क अभियान शुरू कर रही है।

प्रयागराज में युवाओं को जोड़ने की कमान अनिल यादव के हाथ

कांग्रेस आलाकमान ने इस बड़े आयोजन को सफल बनाने के लिए उत्तर प्रदेश कांग्रेस के महासचिव अनिल यादव को प्रयागराज स्टूडेंट कन्वेंशन का मुख्य कोऑर्डिनेटर नियुक्त किया है। अनिल यादव के नेतृत्व में पार्टी कार्यकर्ता एक महीने का लंबा अभियान चलाएंगे, जिसमें पेपर लीक, सरकारी भर्तियों में देरी, बेरोजगारी और बेहतर शिक्षा जैसे छात्रों से जुड़े ज्वलंत मुद्दों पर ध्यान केंद्रित किया जाएगा।

इसके लिए पूरे शहर में नुक्कड़ सभाएं, नुक्कड़ नाटक, पैम्फलेट वितरण और टॉर्चलाइट मार्च निकाला जाएगा। साथ ही छात्रों के रजिस्ट्रेशन के लिए एक मिस्ड-कॉल कैंपेन भी शुरू किया जा रहा है।

छात्रों की नाराजगी को बड़े राजनीतिक आंदोलन में बदलेगी कांग्रेस

प्रयागराज हमेशा से ही छात्र राजनीति और प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करने वाले उम्मीदवारों का गढ़ रहा है। पिछले कुछ महीनों में यहाँ आंसर की, मूल्यांकन प्रक्रिया और परीक्षाओं में धांधली को लेकर छात्रों ने सड़कों पर उतरकर भारी विरोध प्रदर्शन किए हैं।

कांग्रेस सूत्रों के मुताबिक, पार्टी का मकसद सिर्फ अपने छात्र संगठन को ही नहीं, बल्कि अन्य संगठनों से जुड़े छात्रों, पूर्व छात्र संघ नेताओं और शिक्षाविदों को भी इस मंच पर लाना है। पार्टी अगले 15 दिनों तक कैंपस और कोचिंग इलाकों में ऐसा माहौल बनाएगी ताकि छात्रों की नाराजगी को एक बड़े राजनीतिक अभियान में बदला जा सके।

राहुल गांधी के जन्मदिन पर कांग्रेसियों ने लगाया मेगा जॉब फेयर, रोजगार के लिए उमड़ी युवाओं की भीड़

नेहरू-गांधी परिवार के गढ़ में प्रियंका गांधी के शामिल होने की भी चर्चा

प्रयागराज को चुनना कांग्रेस की एक सोची-समझी रणनीति का हिस्सा है। 2024 के लोकसभा चुनाव में इलाहाबाद सीट से कांग्रेस के उज्ज्वल रमन सिंह ने जीत दर्ज कर पार्टी को संजीवनी दी थी। इस ऐतिहासिक जुड़ाव को और मजबूत करने के लिए चर्चा है कि राहुल गांधी के साथ प्रियंका गांधी वाड्रा भी इस कार्यक्रम में शामिल हो सकती हैं।

कोटा में छात्रों को संबोधित करते हुए राहुल गांधी ने कहा था कि देश का एजुकेशन सिस्टम एक एक्सटॉर्शन मशीन बन चुका है और यह अभियान कोई सामान्य राजनीतिक बैठक नहीं, बल्कि युवाओं के हक की लड़ाई है।

Location :  Lucknow

Published :  25 June 2026, 12:04 PM IST

Related News

Advertisement