हिंदी
अयोध्या जिला जेल से दो खतरनाक कैदियों के फरार होने की सनसनीखेज घटना ने पूरे जिले में हड़कंप मचा दिया है। इस जेल ब्रेक के बाद न केवल पुलिस प्रशासन अलर्ट मोड में आ गया है, बल्कि जेल की सुरक्षा व्यवस्था पर भी गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं।
जेल प्रशासन पर गिरी गाज
Ayodhya: अयोध्या जिला जेल से दो खतरनाक कैदियों के फरार होने की सनसनीखेज घटना ने पूरे जिले में हड़कंप मचा दिया है। इस जेल ब्रेक के बाद न केवल पुलिस प्रशासन अलर्ट मोड में आ गया है, बल्कि जेल की सुरक्षा व्यवस्था पर भी गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं। घटना के सामने आते ही प्रशासन ने कड़ा रुख अपनाते हुए बड़ी कार्रवाई की है।
जेल से फरार हुए कैदियों में पहला नाम गोलू अग्रहरि उर्फ सूरज अग्रहरि का है, जो हत्या के प्रयास के गंभीर मामले में जेल में बंद था। दूसरा कैदी शेर अली है, जो दुष्कर्म जैसे संगीन आरोप में निरुद्ध था। दोनों ही कैदियों को हाई रिस्क कैटेगरी में रखा गया था, इसके बावजूद उनका फरार हो जाना सुरक्षा में बड़ी चूक मानी जा रही है।
देर रात गोलियों को तड़तड़ाहट से दहला देवरिया, आखिर क्या है पूरा माजरा?
कैदियों के फरार होने के बाद डीजी जेल पीसी मीणा के निर्देश पर जेल प्रशासन के कई वरिष्ठ अधिकारियों पर कार्रवाई की गई है। वरिष्ठ जेल अधीक्षक यूसी मिश्रा को सस्पेंड कर दिया गया है। जेलर जे.के. यादव को निलंबित किया गया है। डिप्टी जेलर मयंक त्रिपाठी भी सस्पेंड किए गए हैं। इसके अलावा एक हेड वार्डर और दो जेल वार्डरों को भी निलंबित किया गया है। कुल मिलाकर 6 से अधिक अधिकारियों और कर्मचारियों पर गाज गिरी है।
घटना के बाद पूरे अयोध्या जिले में नाकाबंदी कर दी गई है। पुलिस और एसटीएफ को अलर्ट पर रखा गया है। फरार कैदियों के संभावित ठिकानों पर लगातार दबिश दी जा रही है और सीमावर्ती जिलों को भी सूचना भेज दी गई है।
इस घटना ने जेल सुरक्षा व्यवस्था की पोल खोल दी है। सबसे बड़ा सवाल यही है कि इतनी कड़ी सुरक्षा के बावजूद दोनों कैदी कैसे फरार हुए? क्या यह महज लापरवाही का मामला है या इसके पीछे किसी जेलकर्मी की मिलीभगत है? प्रशासन इन सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच कर रहा है।
अग्नि परीक्षा का जिक्र और सोशल मीडिया पोस्ट… साध्वी प्रेम बाईसा की मौत केस में उठ रहे कई सवाल
प्रशासन ने पूरे मामले की उच्चस्तरीय जांच के आदेश दे दिए हैं। दोषियों पर सख्त कार्रवाई का आश्वासन दिया गया है। वहीं, दो गंभीर अपराधों में बंद कैदियों के फरार होने से आम लोगों में दहशत का माहौल है।
पुलिस ने आम जनता से अपील की है कि यदि किसी को फरार कैदियों के संबंध में कोई भी जानकारी मिले, तो तुरंत नजदीकी पुलिस स्टेशन को सूचित करें।