हिंदी
देवरिया के पुरवा चौराहा के पास पुलिस और एसओजी की संयुक्त कार्रवाई में पशु तस्करों को रोकते समय गोलीबारी हुई। इस दौरान एक तस्कर किशन यादव के दाहिने पैर में गोली लगी। घायल को महर्षि देवरहा बाबा मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया।
घायल आरोपी को अस्पताल लेकर पहुंची पुलिस
Deoria: देवरिया के पुरवा चौराहा के समीप देर रात अचानक गोलियों की तड़तड़ाहट से इलाके में सनसनी फैल गई। बताया जा रहा है कि देवरिया जनपद के सदर कोतवाली पुलिस और एसओजी की संयुक्त टीम ने गोरखपुर-देवरिया फोरलेन पर वाहन चेकिंग के दौरान पशु तस्करों को रोकने का प्रयास किया। इसी दौरान पुलिस को सूचना मिली कि कुछ पशु तस्कर एक वाहन में जा रहे हैं।
डाइनामाइट न्यूज़ संवाददाता के अनुसार, पुलिस ने तुरंत उनका पीछा किया, लेकिन तस्कर भागने लगे। पीछा करते हुए पुलिस ने एक तस्कर पर फायरिंग की, जिसमें वह घायल हो गया।
घायल पशु तस्कर को दाहिने पैर में गोली लगी, जिसे तत्काल इलाज के लिए महर्षि देवरहा बाबा मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया। घायल की पहचान गोरखपुर निवासी किशन यादव पुत्र रामरेखा यादव के रूप में की गई है। घटना के बाद इलाके में तनाव की स्थिति बन गई, लेकिन पुलिस ने मौके पर नियंत्रण कर लिया।
संभल हिंसा मामले में बड़ा मोड़, CJM के आदेश के खिलाफ दायर हुई रिवीजन याचिका, जानें पूरा अपडेट
पुलिस की इस कार्रवाई से पशु तस्करों में हड़कंप मच गया है। पिछले तीन महीनों में देवरिया पुलिस ने आधा दर्जन से अधिक पशु तस्करों के खिलाफ कार्रवाई की है। पुलिस का कहना है कि यह कार्रवाई कानून व्यवस्था को सुधारने और तस्करी को रोकने के लिए की जा रही है।
पिछले कुछ समय से देवरिया क्षेत्र पशु तस्करों के लिए मुफीद जगह बनता जा रहा था। यही वजह है कि पुलिस ने इस दिशा में लगातार सख्ती बढ़ाई है।
महराजगंज में हाल ही में पशु तस्करों द्वारा एक युवक की हत्या की घटना ने पूरे गोरखपुर मंडल में हलचल मचा दी थी। इसके बाद पुलिस ने तस्करों के खिलाफ तेज़ी से कार्रवाई शुरू कर दी है। इस कड़ी कार्रवाई को कानून व्यवस्था में सुधार की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।
आग में लिपटा बेजुबान, तमाशबीन बनी इंसानियत; पढ़ें पाली में हैवानियत की खौफनाक कहानी
देवरिया में हुई इस फायरिंग को भी इसी सख्त रवैये का हिस्सा माना जा रहा है। पुलिस का उद्देश्य है कि पशु तस्करी को पूरी तरह रोककर आम जनता की सुरक्षा सुनिश्चित की जाए।