हिंदी
ट्रेलर ने बाइक सवार दंपति को रौंदा
Gorakhpur: उत्तर प्रदेश के गोरखपुर जिले के चौरीचौरा थाना क्षेत्र में शुक्रवार को एक दिल दहला देने वाला सड़क हादसा हुआ। भोपा बाजार चौराहे पर हुए इस भीषण एक्सीडेंट में देवरिया जिले के एक दंपति की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उनका 8 वर्षीय बेटा गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद पूरे इलाके में अफरा-तफरी मच गई और कुछ देर के लिए यातायात भी प्रभावित रहा।
जानकारी के मुताबिक देवरिया जिले के Deoria के तरकुलवा थाना क्षेत्र के पुरैना गांव निवासी संत राज भारती (32), उनकी पत्नी शीला देवी (30) और बेटा संगम (7) बाइक से झंगहा क्षेत्र के अमडीहा गांव अपने रिश्तेदार के यहां आए थे। शुक्रवार सुबह करीब 11 बजे तीनों तरकुलहा देवी मंदिर दर्शन के लिए निकले थे।
गोरखपुर में सियासी घमासान: AAP का प्रदर्शन, ऊर्जा मंत्री के इस्तीफे की मांग
हादसे में दंपति का 8 वर्षीय बेटा संगम गंभीर रूप से घायल हो गया। स्थानीय लोगों की मदद से बच्चे को तुरंत नजदीकी अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उसका इलाज जारी है। डॉक्टरों के अनुसार बच्चे की हालत गंभीर बनी हुई है।
घटना के बाद ट्रेलर चालक वाहन लेकर मौके से फरार हो गया था। सूचना मिलते ही चौरीचौरा पुलिस सक्रिय हुई और घेराबंदी कर Phulwaria Chauraha के पास ट्रेलर और चालक को पकड़ लिया। पुलिस ने वाहन को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।
मछली बनाने को लेकर शुरू हुई बहस और फिर छा गया मातम! गोरखपुर की इस घटना ने सबको झकझोरा
हादसे की सूचना जैसे ही परिजनों को मिली, पूरे परिवार में कोहराम मच गया। एक ही परिवार के दो सदस्यों की दर्दनाक मौत से गांव में मातम का माहौल है। ग्रामीणों ने प्रशासन से सड़क सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने की मांग की है। पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और पूरे मामले की जांच की जा रही है।
Location : Gorakhpur
Published : 5 June 2026, 3:04 PM IST