हिंदी
लोगों में दहशत का माहौल
रायबरेली: जिले में चोरी की घटनाएं लगातार बढ़ती जा रही हैं, जिससे आम लोगों और व्यापारियों में दहशत का माहौल है। पुलिस द्वारा सख्ती के दावों के बावजूद चोर बेखौफ होकर वारदातों को अंजाम दे रहे हैं। ताजा मामला महराजगंज कोतवाली क्षेत्र के महावीर स्कूल के सामने स्थित साहू इंटरप्राइजेज के बाहर का है, जहां देर रात चोरी की घटना सामने आई।
बताया जा रहा है कि चोर किराना स्टोर में चोरी की नीयत से पहुंचे थे, लेकिन दुकान का शटर बंद मिलने पर वे अंदर घुसने में सफल नहीं हो सके। इसके बाद चोरों ने दुकान के बाहर खड़े ई-रिक्शा को निशाना बनाया और उसकी दो बैटरियां खोलकर चोरी कर लीं। पूरी घटना कुछ ही मिनटों में अंजाम दे दी गई।
इसी दौरान चोरों की आहट सुनकर घर के अंदर सो रहे परिजन जाग गए और शोर मचाना शुरू कर दिया। शोर सुनते ही चोर मौके से फरार हो गए। हालांकि उनकी यह करतूत वहां लगे CCTV कैमरे में कैद हो गई, जिसमें दो युवक बेखौफ होकर चोरी करते नजर आ रहे हैं।
घटना के बाद पीड़ित दुकानदार ने पुलिस से शिकायत दर्ज कराई है और चोरी गई बैटरियों की बरामदगी के साथ-साथ आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की है। दुकानदार का कहना है कि क्षेत्र में लगातार चोरी की घटनाएं हो रही हैं, लेकिन पुलिस प्रभावी कार्रवाई करने में नाकाम साबित हो रही है।
मामले की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और आसपास के लोगों से पूछताछ की। साथ ही CCTV फुटेज के आधार पर चोरों की पहचान करने का प्रयास किया जा रहा है। पुलिस का कहना है कि जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
Etah में डबल डेथ से सनसनी, पेड़ से लटके मिले दो शवों से इलाके में हड़कंप
लगातार बढ़ रही चोरी की घटनाओं ने क्षेत्र की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं। स्थानीय लोगों ने रात में गश्त बढ़ाने और प्रभावी कार्रवाई की मांग की है, ताकि इस तरह की घटनाओं पर अंकुश लगाया जा सके।
Location : Raebareli
Published : 11 February 2026, 1:19 PM IST
Topics : Raebareli Crime up crime UP News