शराब दुकानों में चोरी करने वाला बदमाश पुलिस मुठभेड़ में घायल

देवरिया में शराब की दुकानों में चोरी करने वाले बदमाश और पुलिस के बीच मुठभेड़ हो गई। चेकिंग अभियान के दौरान थाना रुद्रपुर पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि कई शराब दुकानों में चोरी करने वाला आरोपी बोलेरो से गुजर रहा है।

Updated : 19 May 2026, 10:32 AM IST
google-preferred

Deoria:  देवरिया में शराब की दुकानों में चोरी करने वाले बदमाश और पुलिस के बीच मुठभेड़ हो गई। चेकिंग अभियान के दौरान थाना रुद्रपुर पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि कई शराब दुकानों में चोरी करने वाला आरोपी बोलेरो से गुजर रहा है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने घेराबंदी शुरू कर दी।

बोलेरो सड़क से नीचे 

पुलिस के अनुसार कई बार रुकने का इशारा करने के बावजूद आरोपी गाड़ी लेकर भागने लगा। पीछा करते हुए जब वह नकईल मार्ग पर सेमरौना पुल के पास कब्रिस्तान के नजदीक पहुंचा तो उसकी बोलेरो सड़क से नीचे उतरकर फंस गई। इसके बाद आरोपी गाड़ी छोड़ खेत की तरफ भागने लगा।

आरोपी के बाएं पैर में लगी गोली

बताया गया कि पुलिस टीम ने उसे सरेंडर करने को कहा, लेकिन आरोपी ने पुलिस पर फायरिंग कर दी। जवाब में पुलिस ने भी आत्मरक्षा में फायर किया, जिसमें आरोपी के बाएं पैर में गोली लग गई। घायल आरोपी की पहचान प्यारेलाल प्रजापति पुत्र लालचन्द्र प्रजापति निवासी जनपद गाजीपुर के रूप में हुई है।

Road Accident: महाराष्ट्र के पालघर में बड़ा हादसा… बारातियों से भरा ट्रक कंटेनर से टकराया, 12 की मौत

घटनाओं को अंजाम देने की बात कबूल

प्राथमिक पूछताछ में आरोपी ने जिले के अलग-अलग क्षेत्रों में शराब की दुकानों में चोरी की घटनाओं को अंजाम देने की बात कबूल की है। उसने पुलिस को बताया कि वह दुकानों में रखे गुल्लक और नकदी को निशाना बनाता था। पहचान छिपाने के लिए दुकान में लगे डीवीआर भी तोड़ देता था ताकि सीसीटीवी फुटेज न मिल सके।

जस्टिस यशवंत वर्मा मामले में जांच कमेटी ने लोकसभा स्पीकर को सौंपी अपनी रिपोर्ट

आरोपी के खिलाफ आगे की विधिक कार्रवाई शुरू

घायल आरोपी को तत्काल उपचार के लिए सीएचसी रुद्रपुर ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसकी हालत सामान्य बताई है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आगे की विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है। मौके पर शांति व्यवस्था कायम है। देवरिया पुलिस अधीक्षक अभिजीत आर. शंकर ने पूरे मामले की जानकारी दी।

Location :  Deoria

Published :  19 May 2026, 10:32 AM IST

Advertisement