कानपुर बर्रा में बिजली संकट से बवाल, आक्रोशित जनता ने सब स्टेशन में लगाया ताला

कानपुर के बर्रा क्षेत्र में लगातार चार दिनों से चल रही भीषण बिजली कटौती से नाराज लोगों ने केस्को सब स्टेशन का घेराव कर कार्यालय में ताला जड़ दिया। भीड़ ने जमकर नारेबाजी की, पुलिस मौके पर पहुंचकर स्थिति नियंत्रित करने में जुटी रही। स्थानीय लोग लगातार बिजली समस्या के समाधान की मांग कर रहे हैं।

Updated : 19 May 2026, 11:10 AM IST
google-preferred

Kanpur: कानपुर के बर्रा क्षेत्र में पिछले चार दिनों से जारी भीषण बिजली संकट ने स्थानीय लोगों का धैर्य जवाब दे दिया, जिसके बाद मंगलवार को भारी हंगामा देखने को मिला।

बर्रा में बिजली कटौती से बढ़ा आक्रोश

बर्रा दो विद्युत कॉलोनी में लगातार चार दिनों से बिजली आपूर्ति बाधित रहने के कारण लोगों में भारी आक्रोश फैल गया। स्थानीय नागरिकों का कहना है कि रात के समय कई-कई घंटों तक बिजली पूरी तरह गायब रहती है और दिन में भी अनियमित कटौती की जा रही है। भीषण गर्मी और उमस के बीच स्थिति और भी खराब हो गई है, जिससे बच्चों और बुजुर्गों को सबसे अधिक परेशानी हो रही है।

UP News: आखिर गाजीपुर में ही क्यों बिजली में रोज 6 घंटे की कटौती? जानिए पूरा मामला

सब स्टेशन का घेराव और तालाबंदी

मंगलवार को गुस्साए सैकड़ों लोग बर्रा क्षेत्र में स्थित केस्को सब स्टेशन पहुंचे और जोरदार विरोध प्रदर्शन करते हुए नारेबाजी की। आक्रोशित भीड़ ने स्थिति को और बिगड़ते हुए अधिकारियों के कार्यालयों और गेटों पर बाहर से ताला जड़ दिया। मौके पर भारी भीड़ जमा हो गई और माहौल तनावपूर्ण हो गया। सूचना मिलते ही बर्रा थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित करने का प्रयास शुरू किया।

जनजीवन प्रभावित

बिजली कटौती के कारण क्षेत्र में पानी की आपूर्ति भी प्रभावित हो गई है, जिससे लोगों की दिनचर्या पूरी तरह अस्त-व्यस्त हो गई है। लगातार बिजली न रहने से घरों में इन्वर्टर भी जवाब देने लगे हैं और लोगों को रातों की नींद नहीं मिल पा रही है। बच्चों की पढ़ाई और बुजुर्गों की स्वास्थ्य समस्याएं भी बढ़ गई हैं। लोग गर्मी में बेहाल होकर प्रशासन से तत्काल समाधान की मांग कर रहे हैं।

अधिकारियों पर लापरवाही के आरोप

स्थानीय लोगों का आरोप है कि जब भी वे बिजली कटौती की शिकायत के लिए टोल फ्री नंबर पर कॉल करते हैं, तो या तो कॉल नहीं लगती या संतोषजनक जवाब नहीं मिलता। कई बार अधिकारियों और इंजीनियरों के निजी तथा सरकारी नंबरों पर संपर्क करने का प्रयास किया गया, लेकिन किसी ने फोन उठाने की कोशिश नहीं की। इसी लापरवाही से नाराज होकर जनता का गुस्सा और बढ़ गया।

यूपी सरकार की 11 कमेटियों की रिपोर्ट से हिल सकता है पूरा सिस्टम, प्रदेश की सभी 52 निजी विश्वविद्यालयों की होगी जांच

पुलिस की कार्रवाई

हंगामे की सूचना पर बर्रा थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति नियंत्रित करने का प्रयास किया। पुलिस ने आक्रोशित लोगों को समझाने की कोशिश की तथा सब स्टेशन पर लगे ताले खुलवाने के लिए बातचीत शुरू की। हालांकि स्थानीय लोग अपनी मांगों पर अड़े हैं और बिजली आपूर्ति सामान्य होने तक विरोध जारी रखने की बात कह रहे हैं।

Location :  Kanpur

Published :  19 May 2026, 11:10 AM IST

Related News

No related posts found.

Advertisement