इंडिया में आज लॉन्च होंगे Moto G सीरीज के दो नए 5G फोन, यहां जानें इनकी कीमत और फीचर्स

मोटोरोला भारत में आज दोपहर 12 बजे Moto G37 और G37 Power 5G लॉन्च करेगा। 20 हजार से कम कीमत वाले इन फोन्स में Dimensity 6400 प्रोसेसर, Android 16 और G37 Power में 3 दिन चलने वाली 7000mAh की दमदार बैटरी मिलेगी।

Post Published By: Tanya Chand
Updated : 19 May 2026, 11:34 AM IST
google-preferred
1 / 5 \"Zoom\"दिग्गज स्मार्टफोन निर्माता कंपनी मोटोरोला आज (19 मई) भारतीय बाजार में अपने दो नए किफायती 5G स्मार्टफोन लॉन्च करने जा रही है। कंपनी इन्हें Moto G37 और Moto G37 Power के नाम से पेश करेगी। कंपनी ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म के जरिए इन दोनों बजट-फ्रेंडली G-सीरीज स्मार्टफोन्स के आने की पुष्टि पहले ही कर दी थी। इसके साथ ही ई-कॉमर्स वेबसाइट फ्लिपकार्ट (Flipkart) ने भी इन फोन्स के लिए खास माइक्रोसाइट लाइव करके इनके मुख्य स्पेसिफिकेशन्स और फीचर्स का खुलासा कर दिया है। (Img- Internet)
2 / 5 \"Zoom\"मोटोरोला ने कन्फर्म किया है कि Moto G37 और Moto G37 Power भारत में आज आधिकारिक तौर पर लॉन्च कर दिए जाएंगे। लॉन्चिंग के तुरंत बाद दोनों ही डिवाइस फ्लिपकार्ट, मोटोरोला के आधिकारिक चैनल्स और देशभर के प्रमुख रिटेल स्टोर्स पर बिक्री के लिए उपलब्ध होंगे। कीमत की बात करें तो भारतीय बाजार में मोटो की इस नई सीरीज की शुरुआती कीमत 20,000 रुपये से कम रहने की उम्मीद है, जो इसे बेहद प्रतिस्पर्धी बनाती है। (Img- Internet)
3 / 5 \"Zoom\"स्पेसिफिकेशन्स के मामले में भारत में लॉन्च होने वाले ये दोनों डिवाइस ग्लोबल वेरिएंट्स के मुकाबले अपग्रेड होकर आ रहे हैं। इनमें MediaTek का लेटेस्ट Dimensity 6400 चिपसेट दिया गया है, जबकि ग्लोबल मॉडल्स में Dimensity 6300 प्रोसेसर मिलता है। इसके अलावा, ये दोनों नए फोन आउट-ऑफ-द-बॉक्स Android 16 ऑपरेटिंग सिस्टम पर काम करेंगे। (Img- Internet)
4 / 5 \"Zoom\"डिस्प्ले की बात करें तो इनमें 6.67-इंच का HD+ LCD डिस्प्ले दिया गया है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट और Corning Gorilla Glass 7i की मजबूत प्रोटेक्शन के साथ आता है। बेहतर मल्टीटास्किंग के लिए फोन में 12GB तक की रैम का सपोर्ट भी मिलेगा। Moto G37 Power इस सीरीज का मुख्य आकर्षण है, क्योंकि इसमें 30W वायर्ड फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ 7,000mAh की विशाल बैटरी दी गई है। (Img- Internet)
5 / 5 \"Zoom\"कंपनी का दावा है कि यह फोन सिंगल चार्ज में 3 दिनों तक की बैटरी लाइफ दे सकता है। वहीं, इसके स्टैंडर्ड मॉडल Moto G37 में 5,200mAh की बैटरी मिलेगी। फोटोग्राफी के लिए दोनों फोन्स में क्वाड-पिक्सेल टेक्नोलॉजी से लैस 50-मेगापिक्सल का प्राइमरी रियर कैमरा दिया गया है। बेहतर एंटरटेनमेंट के लिए इनमें डॉल्बी एटमॉस और Hi-Res ऑडियो सपोर्ट के साथ-साथ सेना जैसी मजबूती देने वाली MIL-STD-810H ड्यूरेबिलिटी रेटिंग भी दी गई है। (Img- Internet)

Location :  New Delhi

Published :  19 May 2026, 11:34 AM IST

Advertisement