तेल संकट से हाहाकार: महराजगंज में पेट्रोल-डीजल के लिए रातभर लाइनें

महराजगंज जनपद में पेट्रोल-डीजल की किल्लत ने किसानों और आम लोगों की परेशानी बढ़ा दी है। हालात ऐसे हो गए हैं कि लोग रातभर पेट्रोल पंपों के बाहर लाइन लगाकर अपनी बारी का इंतजार कर रहे हैं। जिले के कई पेट्रोल पंपों पर तेल खत्म हो चुका है

Maharajganj: महराजगंज जनपद में पेट्रोल-डीजल की किल्लत ने किसानों और आम लोगों की परेशानी बढ़ा दी है। हालात ऐसे हो गए हैं कि लोग रातभर पेट्रोल पंपों के बाहर लाइन लगाकर अपनी बारी का इंतजार कर रहे हैं। जिले के कई पेट्रोल पंपों पर तेल खत्म हो चुका है, जबकि जहां ईंधन उपलब्ध है वहां भारी भीड़ उमड़ रही है।

कृषि कार्यों के लिए डीजल बेहद जरूरी

धान की रोपाई और सिंचाई के इस महत्वपूर्ण समय में डीजल की कमी किसानों के लिए सबसे बड़ी चिंता बन गई है। सोमवार रात से ही कई किसान मच्छरदानी और चादर लेकर पेट्रोल पंपों के बाहर डेरा जमाए बैठे रहे ताकि सुबह होते ही उन्हें डीजल मिल सके। किसानों का कहना है कि खेतों में पानी चलाने और कृषि कार्यों के लिए डीजल बेहद जरूरी है, लेकिन लगातार किल्लत के कारण खेती प्रभावित होने लगी है।

कुछ पंपों पर सीमित मात्रा में पेट्रोल-डीजल

जिला मुख्यालय के अधिकांश पेट्रोल पंपों पर तेल खत्म होने की स्थिति बनी हुई है। कुछ पंपों पर सीमित मात्रा में पेट्रोल-डीजल दिया जा रहा है, जिसके चलते लंबी कतारें लग रही हैं। तेल खत्म होने की आशंका में कई लोग जरूरत से ज्यादा ईंधन भरवाने की कोशिश कर रहे हैं, जिससे आपूर्ति व्यवस्था पर अतिरिक्त दबाव पड़ रहा है।

चुनावी हार के बाद पाई-पाई को मोहताज हुईं TMC नेता स्वप्ना बर्मन, रेलवे की नौकरी भी हाथ से छूटी, बयां किया दर्द

वाहन चालकों को भी भारी दिक्कतों का सामना

ग्रामीण इलाकों में स्थिति और ज्यादा खराब बताई जा रही है। कई पेट्रोल पंप पूरी तरह बंद पड़े हैं, जिससे किसानों के साथ छोटे व्यापारियों और वाहन चालकों को भी भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। लोगों का कहना है कि यदि जल्द आपूर्ति सामान्य नहीं हुई तो खेती-किसानी के साथ रोजमर्रा की जिंदगी पर भी बड़ा असर पड़ेगा।

Greater Noida: ‘गांव की सबसे सुंदर बेटी’ की दर्दनाक मौत! एक करोड़ की शादी भी नहीं बचा सकी दीपिका की जिंदगी

कई जगहों पर कालाबाजारी की चर्चाएं

लगातार बढ़ती कीमतों और तेल संकट से लोगों में नाराजगी भी बढ़ रही है। कई जगहों पर कालाबाजारी की चर्चाएं भी तेज हैं, जहां जरूरतमंदों को महंगे दामों पर पेट्रोल और डीजल बेचे जाने की शिकायतें सामने आ रही हैं। फिलहाल जिले के लोग प्रशासन से जल्द राहत की उम्मीद लगाए बैठे हैं।

Location :  Maharajganj

Published :  19 May 2026, 11:21 AM IST

Advertisement