Sonbhadra News: पेट्रोल-डीजल मूल्य वृद्धि पर सपा कार्यकर्ताओं का प्रदर्शन, घंटा-शंख बजाकर जताया विरोध
पेट्रोल-डीजल की लगातार बढ़ती कीमतों को लेकर मंगलवार को समाजवादी पार्टी कार्यकर्ताओं ने जोरदार विरोध प्रदर्शन किया। सपा नेताओं और कार्यकर्ताओं ने पेट्रोल पंप पर पहुंचकर टंकी की परिक्रमा की, फूल-माला चढ़ाई तथा घंटा और शंख बजाकर नारेबाजी की।