Sonbhadra Protest | Video | स्मार्ट मीटर के विरोध में कलेक्ट्रेट पर गरजे किसान-नौजवान, पुराने मीटर लगाने की मांग
प्रदर्शन के दौरान संदीप मिश्र ने कहा कि जनपद के उपभोक्ता बिजली विभाग की मनमानी से परेशान हैं। स्मार्ट मीटर लगने के बाद लोगों के बिजली बिल में अचानक भारी बढ़ोतरी हो रही है, जिससे आम जनता और खासकर किसान वर्ग आर्थिक रूप से परेशान है। उन्होंने आरोप लगाया कि विभाग द्वारा बिना उचित जांच के उपभोक्ताओं पर भारी-भरकम बिल थोपे जा रहे हैं।