Raebareli DM का बड़ा आदेश! धान खरीद का भुगतान निर्धारित समय सीमा के अन्दर किसानों के खातों में हो

जिलाधिकारी हर्षिता माथुर ने महराजगंज तहसील में मंडी समिति परिसर व टूक साधन सहकारी समिति में संचालित धान क्रय केंद्रो का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने व्यवस्थाओं का बारीकी से जायज़ा लिया और केंद्र पर मौजूद किसानों से सीधे संवाद स्थापित करते हुए खरीद व्यवस्था की वास्तविक स्थिति की जानकारी प्राप्त की।

Raebareli: रायबरेली जिलाधिकारी हर्षिता माथुर ने महराजगंज तहसील में मंडी समिति परिसर व टूक साधन सहकारी समिति में संचालित धान क्रय केंद्रो का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने व्यवस्थाओं का बारीकी से जायज़ा लिया और केंद्र पर मौजूद किसानों से सीधे संवाद स्थापित करते हुए खरीद व्यवस्था की वास्तविक स्थिति की जानकारी प्राप्त की।

Raebareli Court Decision: आठ साल पुराने मर्डर केस में 2 सगे भाइयों समेत 3 को मिली ये सजा

डीएम ने किसानों से धान खरीद की पूरी प्रक्रिया—तौल, गुणवत्ता परीक्षण, रिकॉर्डिंग, बोरे उपलब्धता और केंद्र पर अन्य सुविधाओं के बारे में विस्तार से पूछा। उन्होंने कहा कि किसानों को निर्धारित दर पर तौल हो तथा सरकारी दिशा-निर्देशों के अनुरूप सभी सुविधाएँ बिना किसी अवरोध के उपलब्ध कराई जाए। जिलाधिकारी ने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश देते हुए कहा कि धान खरीद का भुगतान निर्धारित समय सीमा के भीतर हर हाल में किसानों के बैंक खातों में पहुँचना चाहिए। उन्होंने यह भी चेतावनी दी कि भुगतान में किसी प्रकार की देरी या लापरवाही पर संबंधित अधिकारियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

Raebareli: शादी में अचानक घटी घटना, लोग हक्के-बक्के; असली वजह जानकर पुलिस भी चौंक उठी

जिलाधिकारी ने क्रय केंद्र पर रखे तौल उपकरणों, भंडारण व्यवस्था तथा रिकॉर्ड रजिस्टरों की भी जांच की। उन्होंने कहा कि सरकार किसान हितों के प्रति प्रतिबद्ध है और किसानों को किसी भी स्तर पर परेशान नहीं किया जाएगा। यदि केंद्रों पर कोई समस्या उत्पन्न होती है तो किसान सीधे सक्षम अधिकारियों को सूचित कर सकते हैं अंत में जिलाधिकारी ने निर्देश दिया कि सभी क्रय केंद्रों पर पारदर्शिता और सुचारु व्यवस्था सुनिश्चित की जाए, ताकि किसान बिना किसी परेशानी के अपना धान बेच सकें। उन्होंने यह भी कहा कि औचक निरीक्षण आगे भी जारी रहेंगे, जिससे व्यवस्थाओं में सुधार और गति बनी रहे। निरीक्षण के समय एडीएम प्रशासन सिद्धार्थ व डीएफएमओ सोनी गुप्ता सहित संबंधित अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित रहें।

Location : 
  • Raebareli

Published : 
  • 27 November 2025, 12:24 AM IST