Chahal Mahvash Dating: अनफॉलो करने के महीनों बाद RJ महवश ने युजवेंद्र चहल संग रिश्ते पर तोड़ी चुप्पी, जानें क्या कहा…

भारतीय क्रिकेटर युजवेंद्र चहल को सोशल मीडिया पर अनफॉलो करने के महीनों बाद आरजे महवश ने पिंकविला के पॉडकास्ट पर अपने रिश्ते का सच बताया है। उन्होंने धनश्री से चहल के तलाक के बाद उड़ीं डेटिंग की अफवाहों को पूरी तरह खारिज कर दिया।

Post Published By: Tanya Chand
Updated : 18 May 2026, 10:17 AM IST
google-preferred

New Delhi: भारतीय क्रिकेटर युजवेंद्र चहल और आरजे महवश के बीच पनपते रोमांस की अफवाहें पिछले काफी समय से सोशल मीडिया और मीडिया गलियारों में सुर्खियों में छाई रहीं। हालांकि, दोनों ने कभी भी आधिकारिक तौर पर अपने रिश्ते की पुष्टि नहीं की और हमेशा एक-दूसरे को अच्छा दोस्त ही बताते रहे।

इस बीच जनवरी के महीने में जब दोनों ने अचानक इंस्टाग्राम पर एक-दूसरे को अनफॉलो कर दिया, तो फैंस के बीच इनके ब्रेकअप की अटकलें तेज हो गईं। अब, इस घटना के कई महीनों बाद, आरजे महवश ने पॉडकास्ट पर बातचीत के दौरान चहल के साथ अपने मौजूदा रिश्ते और अनफॉलो करने की असली वजह पर खुलकर बात की है।

फॉलो-अनफॉलो करने को बताया मामूली बात

जब इंटरव्यू के दौरान महवश से सोशल मीडिया पर एक-दूसरे को अनफॉलो करने के बारे में पूछा गया, तो उन्होंने इसे बेहद मामूली बात बताकर टाल दिया। महवश ने कहा, "लोगों को छोटी-छोटी बातों पर हंगामा करने की आदत होती है। जब आप खुद ऐसा अनुभव करते हैं तो यह कोई बड़ी बात नहीं लगती। जैसे दो नॉर्मल दोस्तों के बीच कोई बहस हुई और उन्होंने गुस्से में आकर एक-दूसरे को फॉलो-अनफॉलो कर दिया, बात वहीं खत्म हो जाती है।"

उन्होंने आगे कहा कि जब आप दोस्तों के साथ बेफिक्र होकर बेतुकी बातें कर सकते हैं, तो आपको उनसे कोई शिकायत नहीं रखनी चाहिए। मैं हमेशा उनके उज्जवल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दूंगी और मेरी दुआएं उनके साथ रहेंगी।

क्रिकेटर युजवेंद्र चहल ने मॉडल तानिया चटर्जी पर किया मानहानि का केस? जानिए क्या है पूरा मामला…

क्या दोस्त से बढ़कर था दोनों के बीच कुछ?

टॉक शो में जब महवश से सीधा सवाल किया गया कि क्या वे दोनों कभी सिर्फ दोस्ती से बढ़कर किसी रोमांटिक रिश्ते में थे? इस पर महवश ने साफ इनकार करते हुए कहा, "नहीं, ऐसा कभी नहीं था। मैं उनकी सिर्फ एक बहुत अच्छी दोस्त रही हूं। उस मुश्किल समय में (जब चहल का धनश्री से अलगाव हो रहा था) उन्हें एक सच्चे और अच्छे दोस्त की सख्त जरूरत थी। इसलिए हम सब बस यही चाहते थे कि उनका आईपीएल (IPL) सीजन बिना किसी मानसिक तनाव के अच्छे से पूरा हो जाए। मैं उस वक्त उनके साथ एक मजबूत सहारा बनकर खड़ी रही। आगे भी हम हमेशा उसी तरह निडर होकर मिलेंगे जैसे पहले मिलते थे।"

धनश्री वर्मा के घर पहुंचीं फराह खान, चहल को लेकर किया ऐसा खुलासा जिसे सुनकर हर कोई हैरान!

चहल का तलाक और महवश का एक्टिंग डेब्यू

गौरतलब है कि युजवेंद्र चहल ने साल 2020 में मशहूर कोरियोग्राफर धनश्री वर्मा से शादी की थी। हालांकि, 2024 में दोनों अलग हो गए और पिछले साल उनके तलाक को कानूनी मंजूरी मिल गई। इसी अलगाव के दौरान चहल और महवश को दुबई में चैंपियंस ट्रॉफी का मैच एक साथ देखते और आईपीएल मैचों में एक-दूसरे को सपोर्ट करते देखा गया था, जिससे डेटिंग की अफवाहें उड़ी थीं। जहां एक तरफ चहल क्रिकेट में व्यस्त हैं, वहीं दूसरी तरफ महवश ने दुर्जोय दत्ता के उपन्यास पर आधारित वेब सीरीज 'प्यार पैसा प्रॉफिट' से अपने एक्टिंग करियर की शानदार शुरुआत की है।

Location :  New Delhi

Published :  18 May 2026, 10:17 AM IST

Related News

Advertisement