अमरूद के बाग में छिपा था आरोपी, पुलिस को देखते ही बरसाईं गोलियां; फिर हुआ ऐसा अंजाम

सुबह-सुबह अमरूद के बाग में अचानक गोलियों की आवाज गूंज उठी। पुलिस जिस शख्स की तलाश में थी, उसने घिरते ही हमला बोल दिया। लेकिन कुछ ही मिनटों में पूरा खेल पलट गया। 10 लाख के चोरी के सामान, अवैध हथियार और इनामी बदमाश से जुड़ी कहानी अब इलाके में चर्चा का विषय बनी हुई है।

Post Published By: Nidhi Kushwaha
Updated : 19 May 2026, 11:39 AM IST
google-preferred

Muzaffarnagar: मुजफ्फरनगर के बुढाना क्षेत्र में मंगलवार सुबह उस समय सनसनी फैल गई जब पुलिस और एक शातिर बदमाश के बीच मुठभेड़ हो गई। मोबाइल टावरों से महंगे उपकरण चोरी करने वाले गिरोह का मुख्य सदस्य पुलिस से बचने के लिए अमरूद के बाग में छिपा बैठा था, लेकिन मुखबिर की सूचना के बाद पुलिस ने उसे घेर लिया। खुद को चारों तरफ से घिरा देख बदमाश ने पुलिस टीम पर फायरिंग शुरू कर दी।

जवाबी कार्रवाई में पुलिस की गोली बदमाश के पैर में लगी, जिसके बाद उसे घायल अवस्था में गिरफ्तार कर लिया गया। घायल बदमाश की पहचान मेरठ के लिसाड़ी गेट निवासी इरफान के रूप में हुई है, जिस पर 15 हजार रुपये का इनाम घोषित था।

पुलिस पर की थी फायरिंग

पुलिस के अनुसार सूचना मिली थी कि मोबाइल टावरों से उपकरण चोरी करने वाला आरोपी विज्ञाना गांव के पास आम और अमरूद के बाग में छिपा हुआ है। इसके बाद बुढाना पुलिस और चौकी इंचार्ज की टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने आरोपी को आत्मसमर्पण करने की चेतावनी दी, लेकिन उसने तमंचे से फायरिंग शुरू कर दी। आत्मरक्षा में पुलिस ने जवाबी फायरिंग की, जिसमें इरफान घायल हो गया। उसे तुरंत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बुढाना में भर्ती कराया गया।

पापा से नाक रगड़वाकर माफी मंगवाना चाहता था पति… मौत से पहले ट्विशा के चैट्स ने खोले रिश्तों के डरावने राज

10 लाख रुपये का चोरी का सामान बरामद

मुठभेड़ के बाद पुलिस ने आरोपी के पास से एक अवैध तमंचा 315 बोर, एक खोखा कारतूस, एक जिंदा कारतूस और मोबाइल टावरों से चोरी किए गए आरआरयू उपकरण बरामद किए हैं। पुलिस के मुताबिक  बरामद उपकरणों की कीमत करीब 10 लाख रुपये है। जांच में सामने आया है कि आरोपी मेरठ और मुजफ्फरनगर के कई मोबाइल टावरों पर चोरी की घटनाओं में शामिल रहा है। उसके खिलाफ पहले से आधा दर्जन मुकदमे दर्ज हैं।

Greater Noida: ‘गांव की सबसे सुंदर बेटी’ की दर्दनाक मौत! एक करोड़ की शादी भी नहीं बचा सकी दीपिका की जिंदगी

सीओ बोले- गैंग का मुख्य सदस्य है आरोपी

सीओ बुढाना गजेंद्र पाल सिंह ने बताया कि आरोपी लंबे समय से पुलिस को चकमा दे रहा था। वह मोबाइल टावरों से महंगे उपकरण चोरी करने वाले गैंग का सक्रिय सदस्य है। मुखबिर की सटीक सूचना के आधार पर कार्रवाई की गई, जिसके बाद मुठभेड़ में उसे गिरफ्तार कर लिया गया। फिलहाल पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है और उसके अन्य साथियों की तलाश भी शुरू कर दी गई है।

Location :  Muzaffarnagar

Published :  19 May 2026, 11:39 AM IST

Advertisement