हिंदी
मुंबई-अहमदाबाद हाईवे पर हादसा से हड़कंप (image source: internet)
Delhi: पालघर के धनीवारी इलाके में सोमवार को दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। शादी की बारात लेकर जा रहा एक ट्रक अचानक कंटेनर वाहन से टकरा गया। टक्कर इतनी जोरदार थी कि मौके पर चीख-पुकार मच गई और कई लोग ट्रक में ही फंस गए।
प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक ट्रक में 100 से ज्यादा लोग सवार थे। हादसे में अब तक 12 लोगों की मौत की पुष्टि हुई है, जबकि 20 से 25 लोग गंभीर रूप से घायल बताए जा रहे हैं। हादसे के बाद स्थानीय लोग और पुलिस राहत-बचाव कार्य में जुट गए।
घायलों का अस्पताल में इलाज जारी
हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासन की टीमें मौके पर पहुंचीं। घायलों को तुरंत पास के कासा उप-जिला अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनका इलाज जारी है। कुछ घायलों की हालत गंभीर बताई जा रही है, जिससे मृतकों की संख्या बढ़ने की आशंका भी जताई जा रही है।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार हादसा बेहद भयावह था। टक्कर के बाद हाईवे पर लंबा जाम लग गया और अफरा-तफरी का माहौल बन गया।
खबर को अपडेट किया जा रहा है...
Location : New Delhi
Published : 18 May 2026, 7:00 PM IST