हिंदी
मलयालम फिल्म (Img: Google)
New Delhi: आज के डिजिटल दौर में ओटीटी (OTT) प्लेटफॉर्म्स दर्शकों के मनोरंजन का सबसे प्रमुख और पसंदीदा साधन बन चुके हैं। जहां सिनेमाघरों में फिल्में देखने के लिए सिनेप्रेमियों को वीकेंड या छुट्टियों का इंतजार करना पड़ता है, वहीं ओटीटी पर फैंस हर रोज, कभी भी और कहीं भी फ्रेश कंटेंट का आनंद ले सकते हैं। इसी बीच, ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स (Netflix) पर हाल ही में रिलीज हुई एक साउथ की फिल्म ने तहलका मचा दिया है। यह एक ऐसी रहस्यमयी कहानी वाली कॉमेडी थ्रिलर है, जिसने रिलीज होते ही हर किसी का दिल जीत लिया है।
हम जिस फिल्म की बात कर रहे हैं, वह पिछले 4 दिनों से लगातार नेटफ्लिक्स की टॉप-10 ग्लोबल और इंडिया लिस्ट में नंबर 7 पर ट्रेंड कर रही है। महज 2 घंटे 14 मिनट की टाइम ड्यूरेशन वाली यह फिल्म दर्शकों को स्क्रीन से बांधकर रखने में पूरी तरह कामयाब रही है। सस्पेंस, थ्रिल और कॉमेडी के इस बेजोड़ कॉम्बिनेशन को सोशल मीडिया पर भी काफी जबरदस्त रिस्पॉन्स मिल रहा है और लोग इसे इस हफ्ते की 'मस्ट वॉच' फिल्म बता रहे हैं।
ओटीटी पर 'धर्राटे' काट रही यह शानदार फिल्म मलयालम फिल्म इंडस्ट्री (Mollywood) से नाता रखती है। इस साउथ फिल्म का नाम है। 'ओरु दुरुहा सहाचार्यथिल' (Oru Durooha Saahacharyathil)। फिल्म को बीते 13 मई को मशहूर ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर ऑनलाइन स्ट्रीम किया गया था। इस मल्टी-स्टारर फिल्म की सबसे बड़ी खासियत यह है कि इसकी कहानी कभी आपको एक गहरी साइकोलॉजिकल थ्रिलर लगेगी, तो कभी मिस्ट्री का ऐसा ताना-बाना बुनेगी कि आप हैरान रह जाएंगे। और इन सबके बीच, फिल्म में टाइम-टू-टाइम लगने वाला कॉमेडी का तड़का दर्शकों को हंसने पर मजबूर कर देता है।
अगर बात फिल्म 'ओरु दुरुहा सहाचार्यथिल' की कहानी की करें, तो यह एक ऐसे साधारण शख्स के इर्द-गिर्द घूमती है, जो पेशे से एक स्वास्थ्यकर्मी (Healthcare Worker) है। वह अपनी प्रोफेशनल और पर्सनल लाइफ में काफी ज्यादा संघर्ष कर रहा है। उसका एक भाई है, जो पैरालाइज (पक्षाघात से पीड़ित) है और वह खुद ही उसकी दिन-रात देखभाल करता है।
उसकी जिंदगी में सब कुछ सामान्य और मुश्किलों के बीच चल रहा होता है कि अचानक एक रात उसके घर में एक अनजान शख्स पनाह मांगने आ जाता है। कहानी में ट्विस्ट तब आता है जब पता चलता है कि वह अनजान शख्स कोई सीधा-साधा इंसान नहीं, बल्कि एक खतरनाक बंदूकधारी है। बस, यहीं से फिल्म का पूरा गेम और असली रोमांच शुरू होता है। इसके बाद कहानी में एक पुलिस ऑफिसर की एंट्री होती है, जो फिल्म के सस्पेंस को सातवें आसमान पर पहुंचा देती है।
फर्श की टाइल्स पर जिद्दी पीले दाग हटाने के लिए अपनाएं ये घरेलू नुस्खे और आसान उपाय
यदि आप वीकेंड या खाली समय में कुछ ऐसा देखना चाहते हैं जो आपको डराने और चौंकाने के साथ-साथ पेट खोलकर हंसने का मौका भी दे, तो 'ओरु दुरुहा सहाचार्यथिल' आपके लिए एक परफेक्ट चॉइस है। शानदार बैकग्राउंड म्यूजिक, सस्पेंस से भरी स्क्रिप्ट और बेहतरीन एक्टिंग के दम पर यह फिल्म इस समय नेटफ्लिक्स पर राज कर रही है। अगर आपने इसे अब तक मिस किया है, तो आज ही अपनी वॉचलिस्ट में शामिल कर लें!
Location : New Delhi
Published : 17 May 2026, 3:09 PM IST