हिंदी
शेफाली जरीवाला की मौत पर पराग त्यागी ने भावुक बयान दिया (फोटो सोर्स-इंटरनेट)
Mumbai: टीवी अभिनेता Parag Tyagi ने अभिनेत्री Shefali Jariwala के निधन को लेकर भावुक बयान दिया है। शेफाली की अचानक हुई मौत के बाद पराग ने पहली बार खुलकर अपने मन की बात साझा की। उन्होंने कहा कि उस समय उन्हें कई बातें बेहद अस्वाभाविक और दुर्भाग्यपूर्ण लगी थीं। हालांकि उन्होंने साफ तौर पर किसी पर आरोप नहीं लगाया और कहा कि उन्होंने सब कुछ भगवान पर छोड़ दिया है।
मीडिया से बातचीत में पराग त्यागी से उनके उस बयान को लेकर सवाल किया गया, जिसमें उन्होंने नकारात्मक ऊर्जा और काले जादू जैसी बातों का जिक्र किया था। इस पर पराग ने कहा कि उस दौर में उन्हें गहराई से महसूस होता था कि कुछ ठीक नहीं है। उन्होंने बताया कि वह और शेफाली अपनी सेहत को लेकर काफी सजग रहते थे और नियमित रूप से ब्लड टेस्ट व हेल्थ चेकअप करवाते थे।
पराग ने कहा, “कुछ चीजें मुझे बेहद अस्वाभाविक लगी थीं। उस समय मैं आध्यात्मिक रूप से भी काफी जुड़ा हुआ था और भगवान हनुमान की भक्ति में लीन था। मुझे महसूस होता था कि कहीं कुछ गलत हो रहा है, लेकिन मैं उस समय उसे पूरी तरह समझ नहीं पाया।”
Bollywood News: रिलीज के पहले दिन ‘बॉर्डर 2’ ने मारी बाजी, बॉक्स ऑफिस पर छाया तूफान
पराग त्यागी ने आगे कहा कि 2021 से 2024 के बीच उन्होंने कई बातों को गहराई से समझना शुरू किया। उनके मुताबिक, समय के साथ उन्हें व्यक्तिगत तौर पर महसूस हुआ कि कुछ अस्वाभाविक हुआ था। हालांकि उन्होंने यह भी कहा कि वह किसी को दोषी नहीं ठहराना चाहते।
उन्होंने कहा, “मैं भगवान, कर्म और सही समय पर भरोसा करता हूं। मेरा मानना है कि जब सही समय आएगा, सच अपने आप सामने आ जाएगा। मैंने सब कुछ भगवान के हाथों में छोड़ दिया है।”
पराग त्यागी ने यह भी बताया कि शेफाली के जाने के बाद वह किस तरह इस गहरे दुख से बाहर निकलने की कोशिश कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि लोग अक्सर दुख भुलाने के लिए खुद को काम में व्यस्त रखने की सलाह देते हैं, लेकिन हर समय काम करना भी एक तरह से भागना हो सकता है।
Pavitra Rishta और Jodha Akbar जैसे लोकप्रिय शोज में काम कर चुके पराग ने कहा कि उन्हें सबसे ज्यादा ताकत आध्यात्म और सनातन दर्शन से मिली। उनके अनुसार, आध्यात्म दर्द को खत्म नहीं करता, लेकिन उसे सहने की शक्ति जरूर देता है। उन्होंने युवाओं को भी संस्कृति, विश्वास और भगवान से जुड़ने की सलाह दी।
Location : Mumbai
Published : 17 May 2026, 3:07 PM IST