महराजगंज के जंगल में अतिक्रमण कर तांत्रिक कर रहा है झाड फूंक, दारोगा को धमकी, मुकदमा दर्ज

आरक्षित वन भूमि पर अवैध कब्जा कर मूर्ति स्थापना, झाड़-फूंक और संदिग्ध तांत्रिक गतिविधियां चलाने का मामला सामने आया है। शिकायत के बाद वन विभाग जांच में जुट गया है और आरोपी पर सख्त कार्रवाई की तैयारी की जा रही है।

Maharajganj: जनपद के ठूठीबारी थाना क्षेत्र अंतर्गत मधवलिया रेंज के बसौली बीट स्थित तेन्दुअहवा उर्फ तरहवा जंगल में आरक्षित वन भूमि पर अवैध अतिक्रमण और संदिग्ध तांत्रिक गतिविधियों का मामला सामने आया है।

वन विभाग को दी गई शिकायत में आरोप लगाया गया है कि ग्राम बोदना के नौडीहवा टोला निवासी राधेश्याम नामक व्यक्ति ने आरक्षित वन भूमि पर कब्जा कर हाथी की मूर्ति स्थापित कर दी है और वहां नियमित रूप से झाड़-फूंक, जादू-टोना तथा तांत्रिक क्रियाएं संचालित कर रहा है।

शिकायत के अनुसार उक्त स्थान मधवलिया रेंज के अंतर्गत आने वाला संरक्षित वन क्षेत्र है, जहां इस प्रकार की गतिविधियों से न केवल वन क्षेत्र की शांति भंग हो रही है, बल्कि वन्य जीवों पर भी प्रतिकूल प्रभाव पड़ने की आशंका जताई जा रही है। स्थानीय लोगों का कहना है कि जंगल के सुनसान इलाके में इस तरह की गतिविधियों से किसी बड़ी अनहोनी से भी इंकार नहीं किया जा सकता।

वन विभाग के सूत्रों के मुताबिक, संबंधित व्यक्ति को पहले भी कई बार आरक्षित वन क्षेत्र में इस प्रकार की गतिविधियां न करने की चेतावनी दी जा चुकी है, लेकिन वह अपनी हरकतों से बाज नहीं आ रहा है। इतना ही नहीं, आरोप है कि विरोध करने पर वह वनकर्मियों और वाचरों को झूठे मुकदमों में फंसाने की धमकी देता है।

महराजगंज के जंगल में अतिक्रमण कर तांत्रिक कर रहा है झाड फूंक, दारोगा को धमकी, मुकदमा दर्ज

मामले को लेकर वन विभाग में हड़कंप मचा हुआ है। विभागीय अधिकारियों का कहना है कि शिकायत की जांच कराई जाएगी और यदि आरोप सही पाए गए तो संबंधित व्यक्ति के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

इस मामले में तांत्रिक राधेश्याम के खिलाफ वन दारोगा ने भारतीय वन अधिनियम, 1927 की धारा 26(1)(h), सार्वजनिक संपत्ति नुकसान निवारण अधिनियम, 1984 की धारा 3 और 4 समेत भारतीय न्याय संहिता, 2023 की विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।

Location :  Maharajganj

Published :  21 April 2026, 10:44 AM IST

Related News

Advertisement