सुप्रीम कोर्ट ने मेरठ की 859 संपत्तियों को तोड़ने का आदेश दिया

सुप्रीम कोर्ट ने मेरठ में अवैध निर्माण पर बड़ा और सख्त फैसला सुनाते हुए 859 संपत्तियों पर बने अवैध सेटबैक को दो महीने में हटाने का आदेश दिया है। कोर्ट ने प्रशासन की लापरवाही पर कड़ी फटकार लगाई और देशभर के लिए इसे चेतावनी बताया।

Post Published By: Mayank Tawer
Updated : 10 April 2026, 2:58 PM IST
google-preferred

Meerut: मेरठ में अवैध निर्माण के बढ़ते जाल पर सुप्रीम कोर्ट ने अब ऐसा सख्त रुख अपनाया है जिसने पूरे प्रशासनिक तंत्र में हड़कंप मचा दिया है और साफ कर दिया है कि कानून से ऊपर कोई नहीं है और अवैध निर्माण किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

सुप्रीम कोर्ट का बड़ा आदेश

गुरुवार को सुनवाई करते हुए सुप्रीम कोर्ट की पीठ ने मेरठ की 859 संपत्तियों में बने अवैध सेटबैक को दो महीने के भीतर हटाने का आदेश दिया है, कोर्ट ने स्पष्ट कहा कि इमारतों के चारों ओर छोड़ी जाने वाली अनिवार्य खाली जगह में किया गया निर्माण पूरी तरह अवैध है और इसे किसी भी सूरत में वैध नहीं ठहराया जा सकता।

मेरठ में तीन मासूम बच्चों के सिर से उठा मां का साया

कोर्ट की कड़ी टिप्पणी से प्रशासन पर सवाल

लाइव लॉ के अनुसार कोर्ट ने तल्ख टिप्पणी करते हुए कहा कि यह मामला केवल उत्तर प्रदेश तक सीमित नहीं है बल्कि पूरे देश के लिए चेतावनी है, कोर्ट ने कहा कि अगर समय रहते प्रशासन ने कार्रवाई की होती तो इतनी बड़ी समस्या पैदा नहीं होती और कानून का राज किसी भी दबाव या शोर-शराबे के आगे नहीं झुक सकता।

स्कूल, अस्पताल और बैंक पर भी सवाल

सुनवाई के दौरान कोर्ट को बताया गया कि सील की गई 44 संपत्तियों में 6 स्कूल, 6 अस्पताल, 4 बैंक्वेट हॉल, 3 बैंक और एक एनबीएफसी शामिल हैं, जिस पर कोर्ट ने कड़ी नाराजगी जताते हुए पूछा कि इन संवेदनशील संस्थानों को ऐसी अवैध इमारतों में चलाने की अनुमति किसने दी जहां लोगों की जान सीधे जोखिम में है।

बदायूं में 6 साल की मासूम से दरिंदगी के बाद बवाल… हाईवे जाम, पुलिस पर गंभीर आरोप

अवैध निर्माण हटाने की प्रक्रिया तय

सुप्रीम कोर्ट ने साफ निर्देश दिए कि अवैध निर्माण हटाने से पहले संबंधित लोगों को 10 से 15 दिन का नोटिस दिया जाएगा ताकि वे खुद कब्जा हटाएं, अगर ऐसा नहीं होता है तो प्रशासन खुद ध्वस्तीकरण करेगा और इसका पूरा खर्च भी कब्जाधारियों से वसूला जाएगा।

प्रशासन की लापरवाही पर कोर्ट सख्त

कोर्ट ने कहा कि अवैध निर्माण के बढ़ने के पीछे प्रशासन की गंभीर लापरवाही जिम्मेदार है और अब इसे रोकने के लिए कठोर कार्रवाई जरूरी है, साथ ही आवास एवं विकास परिषद को निर्देश दिया गया है कि सभी 44 संपत्तियों पर हलफनामा दाखिल कर सीलिंग से पहले और बाद की तस्वीरें पेश की जाएं ताकि पारदर्शिता बनी रहे और अगली सुनवाई जुलाई में होगी।

Location :  Meerut

Published :  10 April 2026, 2:58 PM IST

Advertisement