Gorakhpur News: मासूम के गायब होते ही हरकत में आई पुलिस, परिजनों के चेहरे पर लौटी मुस्कान

जनपद के गुलरिहा थाना क्षेत्र में घर से लापता हुए नाबालिग बालक को पुलिस ने महज कुछ घंटों के भीतर सकुशल बरामद कर परिजनों को सौंप दिया। बच्चे के सुरक्षित मिलने के बाद परिवार में खुशी का माहौल है।

Gorakhpur: जनपद के गुलरिहा थाना क्षेत्र में घर से लापता हुए नाबालिग बालक को पुलिस ने महज कुछ घंटों के भीतर सकुशल बरामद कर परिजनों को सौंप दिया। बच्चे के सुरक्षित मिलने के बाद परिवार में खुशी का माहौल है, वहीं पुलिस की त्वरित कार्रवाई की क्षेत्र में सराहना हो रही है।

जानकारी के अनुसार, 27 मई 2026 को एक व्यक्ति ने थाना गुलरिहा पहुंचकर अपने नाबालिग पुत्र के अचानक घर से कहीं चले जाने की सूचना दी। काफी तलाश के बाद भी जब बालक का कोई पता नहीं चला तो परिजन परेशान हो उठे। मामले की गंभीरता को देखते हुए गुलरिहा पुलिस तुरंत सक्रिय हो गई।

पुलिस अधीक्षक नगर के मार्गदर्शन, क्षेत्राधिकारी गोरखनाथ के पर्यवेक्षण तथा प्रभारी निरीक्षक गुलरिहा के निर्देशन में विशेष टीम गठित कर बालक की तलाश शुरू की गई। उ0नि0 सचिन कुमार जायसवाल और उ0नि0 शम्भू दयाल मिश्र के नेतृत्व में पुलिस टीम ने संभावित स्थानों, बाजारों, सार्वजनिक स्थलों और आसपास के क्षेत्रों में सघन खोजबीन अभियान चलाया।

बहन की शादी तय होने से नाराज युवक ने उठाया खौफनाक कदम… गोरखपुर में घर में लगाई आग

पुलिस टीम ने तकनीकी और स्थानीय सूचना तंत्र का सहारा लेते हुए तेजी से कार्रवाई की। लगातार प्रयासों के बाद पुलिस को सफलता मिली और गुमशुदा बालक को सकुशल बरामद कर लिया गया। बरामदगी के बाद पुलिस ने आवश्यक विधिक प्रक्रिया पूरी करते हुए बच्चे को उसके परिजनों के सुपुर्द कर दिया।

परिजनों के चेहरे खिले

अपने बेटे को सुरक्षित वापस पाकर परिजनों की आंखों में खुशी के आंसू छलक पड़े। परिवार ने गुलरिहा पुलिस की तत्परता और संवेदनशील कार्यशैली की जमकर सराहना की। स्थानीय लोगों ने भी पुलिस की सक्रियता को सराहनीय बताते हुए कहा कि समय रहते की गई कार्रवाई से एक बड़ा हादसा टल गया।

गोरखपुर के राजघाट पर मौत के बाद भी लापरवाही, न बैरिकेडिंग न चेतावनी बोर्ड

टीम में ये पुलिसकर्मी थे शामिल

बालक की सकुशल बरामदगी में उ0नि0 सचिन कुमार जायसवाल, उ0नि0 शम्भू दयाल मिश्रा, मुख्य आरक्षी प्रमोद कुमार यादव, आरक्षी हिमांशु सिंह तथा आरक्षी चन्द्रभान कनौजिया की अहम भूमिका रही। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि गुमशुदगी की सूचना मिलने पर तत्काल कार्रवाई करना पुलिस की प्राथमिकता है, ताकि किसी भी अप्रिय घटना को रोका जा सके।

Location :  Gorakhpur

Published :  28 May 2026, 12:45 AM IST

Advertisement