हिंदी
पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार
Gorakhpur: गोरखपुर के चिलुआताल थाना क्षेत्र में रिश्तों को शर्मसार कर देने वाली एक सनसनीखेज घटना सामने आई है। आरोप है कि एक युवक ने बहन की शादी तय होने से नाराज होकर घर में आग लगा दी। इस आगजनी में घर के बाहर खड़ी स्कूटी और घरेलू सामान जलकर राख हो गया। घटना के बाद इलाके में दहशत और चर्चा का माहौल बना हुआ है।
मामला चिलुआताल थाना क्षेत्र के ओमप्रकाश नगर सिक्टौर का है। पुलिस के अनुसार 27 मई 2026 को आरोपी रोहित साहनी वादी के घर पहुंचा और कथित रूप से आगजनी की वारदात को अंजाम दिया। आग लगते ही इलाके में अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों ने तुरंत मौके पर पहुंचकर किसी तरह आग पर काबू पाने की कोशिश की, लेकिन तब तक काफी नुकसान हो चुका था।
इस आगजनी में घर के बाहर खड़ी स्कूटी पूरी तरह जल गई। साथ ही घर में रखे कपड़े और अन्य घरेलू सामान भी आग की चपेट में आकर राख हो गए। घटना के बाद पीड़ित परिवार सदमे में है और इलाके के लोग भी इस घटना को लेकर हैरानी जता रहे हैं।
गोरखपुर: हॉस्पिटल में युवक की मौत के बाद फूटा गुस्सा, परिजनों ने खोले चौंकाने वाले राज
प्राथमिक जांच में पुलिस को पता चला कि वादी की बहन की शादी तय होने को लेकर आरोपी नाराज था। इसी नाराजगी में उसने कथित तौर पर आगजनी की घटना को अंजाम दिया। पुलिस इस पूरे मामले को गंभीरता से लेकर जांच कर रही है।
पीड़ित पक्ष की तहरीर के आधार पर चिलुआताल थाने में मुकदमा संख्या 374/2026 दर्ज किया गया। आरोपी के खिलाफ बीएनएस की धारा 326(जी), 352 और 351(3) के तहत केस दर्ज किया गया है। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक उत्तरी के निर्देशन और क्षेत्राधिकारी कैम्पियरगंज के पर्यवेक्षण में पुलिस टीम सक्रिय हुई। थानाध्यक्ष सूरज सिंह के नेतृत्व में पुलिस ने दबिश देकर आरोपी रोहित साहनी पुत्र अनिरुद्ध साहनी निवासी ओमप्रकाश नगर सिक्टौर को गिरफ्तार कर लिया।
गोरखपुर में भाजपा सरकार पर बरसे माता प्रसाद पांडे बोले- भगवान भरोसे चल रही सरकार
पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार आरोपी पहले भी आपराधिक मामलों में नामजद रह चुका है। वर्ष 2024 में उसके खिलाफ धमकी और मारपीट से जुड़ा मामला दर्ज हुआ था। इससे पुलिस को यह भी संकेत मिला है कि आरोपी का आपराधिक व्यवहार पहले से रहा है।
Location : Gorakhpur
Published : 27 May 2026, 4:48 PM IST