गोरखपुर: हॉस्पिटल में युवक की मौत के बाद फूटा गुस्सा, परिजनों ने खोले चौंकाने वाले राज

गोरखपुर के प्राइड हॉस्पिटल में युवक की मौत के बाद परिजनों ने डॉक्टरों और अस्पताल प्रशासन पर गंभीर लापरवाही के आरोप लगाए। परिवार का दावा है कि मिनी हार्ट अटैक को गैस बताकर इलाज में देरी की गई, जिससे युवक की जान चली गई।

Updated : 27 May 2026, 3:08 PM IST
google-preferred

Gorakhpur: एक हॉस्पिटल में मंगलवार देर रात एक युवक की मौत के बाद हड़कंप मच गया। मृतक के परिजनों ने अस्पताल प्रशासन और डॉक्टरों पर गंभीर लापरवाही के आरोप लगाए हैं। परिवार का कहना है कि समय रहते सही इलाज और जांच होती तो युवक की जान बचाई जा सकती थी। घटना के बाद अस्पताल परिसर में काफी देर तक तनाव का माहौल बना रहा।

मिनी हार्ट अटैक को नहीं पहचान सके डॉक्टर?

मृतक के बेटे ललित ने आरोप लगाया कि उनके पिता परिवार के इकलौते कमाने वाले सदस्य थे और अस्पताल की लापरवाही की वजह से पूरे परिवार के सिर से पिता का साया उठ गया। परिजनों के अनुसार, सीने में दर्द होने पर उन्हें अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने बिना सही जांच किए इसे गैस की समस्या बताकर गंभीरता से नहीं लिया।

Gorakhpur Child Labour: मिठाई की दुकान पर बाल श्रम का खुलासा, नाबालिग का ऐसे कराया रेस्क्यू

ललित का कहना है कि बाद में जब रिपोर्ट दूसरे डॉक्टर को दिखाई गई तो पता चला कि उनके पिता को मिनी हार्ट अटैक आया था और तत्काल इलाज की जरूरत थी। आरोप है कि जब परिवार अस्पताल पहुंचा तो वहां कोई डॉक्टर मौजूद नहीं था और केवल स्टाफ मरीजों को देख रहा था।

युवक की मौत के बाद अस्पताल पर उठे बड़े सवाल

परिजनों ने यह भी आरोप लगाया कि मरीज की हालत बिगड़ने और पल्स शून्य होने के बाद भी स्टाफ बार-बार जांच करता रहा, लेकिन समय पर उचित निर्णय नहीं लिया गया। परिवार का कहना है कि समय पर डिस्चार्ज नहीं करने और इलाज में देरी की वजह से युवक की मौत हुई। आरोप यह भी है कि मौत के बाद अस्पताल प्रशासन ने डेथ सर्टिफिकेट देने में भी आनाकानी की।

Gorakhpur News: आमी नदी किनारे मिली खौफनाक लाश… हत्या की कहानी सुन कांप उठेंगे आप

घटना के बाद परिजनों ने अस्पताल प्रशासन के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। वहीं, इस मामले ने एक बार फिर गोरखपुर के निजी अस्पतालों की कार्यप्रणाली और स्वास्थ्य व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं।

Location :  Gorakhpur

Published :  27 May 2026, 3:04 PM IST

Advertisement