Gorakhpur News: आमी नदी किनारे मिली खौफनाक लाश… हत्या की कहानी सुन कांप उठेंगे आप

गोरखपुर के गीडा क्षेत्र में आमी नदी किनारे युवक का हाथ-पैर बंधा शव मिलने से सनसनी फैल गई। पुलिस प्रेम प्रसंग समेत कई एंगल पर जांच कर रही है।

Gorakhpur: गोरखपुर में सोमवार सुबह उस वक्त हड़कंप मच गया जब आमी नदी किनारे एक युवक का शव बरामद हुआ। शव की हालत इतनी भयावह थी कि देखने वालों के रोंगटे खड़े हो गए। युवक के हाथ-पैर रस्सी से बंधे थे और गला धारदार हथियार से रेता गया था। शुरुआती जांच में मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा बताया जा रहा है। इस सनसनीखेज हत्याकांड ने पूरे इलाके में दहशत फैला दी है।

आमी नदी किनारे मिला युवक का शव

मामला गोरखपुर जिले के गीडा थाना क्षेत्र का है। सोमवार सुबह भरसाँड़ स्थित सेमरहवा बाबा मंदिर के पास आमी नदी किनारे लोगों ने एक युवक का शव पड़ा देखा। देखते ही देखते मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई और सूचना पुलिस को दी गई।

हाथ-पैर बंधे, गला रेता गया

पुलिस के अनुसार युवक के हाथ-पैर रस्सी से बंधे हुए थे। इसके अलावा उसका गला किसी धारदार हथियार से रेता गया था। शरीर पर चोट के निशान भी मिले हैं, जिससे साफ अंदाजा लगाया जा रहा है कि युवक की बेरहमी से हत्या की गई।

गोरखपुर में पेट्रोल-डीजल के लिए लंबी कतारें, भीषण गर्मी में घंटों लाइन में खड़े रहे लोग

आदित्य के रूप में हुई पहचान

पुलिस ने मृतक की पहचान आदित्य कुमार पुत्र राजेश निषाद निवासी ग्राम टिकरिया, थाना सहजनवा, जनपद गोरखपुर के रूप में की है। आदित्य की उम्र करीब 30 साल बताई जा रही है। शव मिलने के समय उसने काला टी-शर्ट और जींस पहन रखा था। परिजनों को सूचना मिलने के बाद परिवार में कोहराम मच गया।

प्रेम प्रसंग से जुड़ रहा मामला

जांच में सामने आया है कि आदित्य का ननिहाल खजनी थाना क्षेत्र के रुद्रपुर में था। स्थानीय सूत्रों के मुताबिक उसका रुद्रपुर की एक युवती से प्रेम संबंध चल रहा था और वह अक्सर वहां आता-जाता था। बताया जा रहा है कि रविवार शाम युवती के बुलावे पर ही आदित्य अपने गांव से खजनी क्षेत्र पहुंचा था। इसके बाद से उसका कोई संपर्क नहीं हो पाया।

UPSC Prelims 2026: गोरखपुर में कड़ी सुरक्षा के बीच शांतिपूर्ण परीक्षा, हजारों उम्मीदवार शामिल

पहले बाइक फूंकी, फिर हत्या कर फेंका शव

मामले में एक और चौंकाने वाली जानकारी सामने आई है। सूत्रों के मुताबिक रुद्रपुर इलाके में आदित्य की मोटरसाइकिल को आग के हवाले कर दिया गया। इसके बाद कटघर इलाके में उसकी हत्या कर शव को गीडा और खजनी थाना क्षेत्र की सीमा पर स्थित आमी नदी किनारे फेंक दिया गया।

पुलिस पूछताछ जारी

घटना की गंभीरता को देखते हुए वरिष्ठ पुलिस अधिकारी खजनी क्षेत्र में कैंप कर रहे हैं। पुलिस ने मामले में चार लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। हालांकि अभी तक पुलिस ने आधिकारिक तौर पर हत्या के कारणों की पुष्टि नहीं की है, लेकिन प्रेम प्रसंग और आपसी रंजिश दोनों एंगल पर जांच की जा रही है।

Location :  Gorakhpur

Published :  25 May 2026, 4:06 PM IST

Advertisement