UPSC Prelims 2026: गोरखपुर में कड़ी सुरक्षा के बीच शांतिपूर्ण परीक्षा, हजारों उम्मीदवार शामिल

देश की सबसे प्रतिष्ठित परीक्षाओं में शामिल संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की सिविल सेवा प्रारंभिक परीक्षा रविवार को गोरखपुर में कड़ी सुरक्षा, सख्त निगरानी और सुव्यवस्थित व्यवस्थाओं के बीच शांतिपूर्ण ढंग से सम्पन्न हो गई।

Gorakhpur: देश की सबसे प्रतिष्ठित परीक्षाओं में शामिल संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की सिविल सेवा प्रारंभिक परीक्षा रविवार को गोरखपुर में कड़ी सुरक्षा, सख्त निगरानी और सुव्यवस्थित व्यवस्थाओं के बीच शांतिपूर्ण ढंग से सम्पन्न हो गई। जिले में बनाए गए 25 परीक्षा केंद्रों पर कुल 11,112 अभ्यर्थियों ने परीक्षा में हिस्सा लिया। सुबह से ही परीक्षा केंद्रों के बाहर अभ्यर्थियों और अभिभावकों की भीड़ देखने को मिली, जबकि प्रशासन पूरी मुस्तैदी के साथ व्यवस्थाओं को संभालता नजर आया।

गाइडलाइन के अनुरूप सुरक्षा व्यवस्था लागू

परीक्षा दो पालियों में आयोजित की गई। पहली पाली सुबह 9:30 बजे से 11:30 बजे तक तथा दूसरी पाली दोपहर 2:30 बजे से 4:30 बजे तक चली। केंद्रों पर प्रवेश से पहले अभ्यर्थियों की सघन जांच की गई और आयोग की गाइडलाइन के अनुरूप सुरक्षा व्यवस्था लागू रही।

सीसीटीवी निगरानी की व्यवस्था

परीक्षा की निष्पक्षता और पारदर्शिता सुनिश्चित करने के लिए जिला प्रशासन ने विशेष रणनीति अपनाई। प्रत्येक परीक्षा केंद्र पर पुलिस बल, मजिस्ट्रेट और सीसीटीवी निगरानी की व्यवस्था की गई थी। परीक्षा केंद्रों के आसपास धारा 144 लागू कर अनावश्यक भीड़ और गतिविधियों पर नियंत्रण रखा गया।

Etawah News: अहंकार पर धर्म की जीत का संदेश… रामकथा में सूपनखा प्रसंग सुन झूमे श्रद्धालु

पूरी परीक्षा प्रक्रिया की निगरानी के लिए मुख्य विकास अधिकारी शाश्वत त्रिपुरारी और जीडीए उपाध्यक्ष अभिनव गोपाल को संयुक्त ऑब्जर्वर बनाया गया था। दोनों अधिकारियों ने विभिन्न परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया और केंद्र व्यवस्थापकों से सुरक्षा, पेपर वितरण, समय पालन और अभ्यर्थियों की सुविधाओं को लेकर जानकारी ली।

इस पूरी व्यवस्था के नोडल अधिकारी एडीएम सिटी गजेंद्र कुमार रहे। उन्होंने स्वयं कई परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण किया और अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश देते हुए आयोग के निर्देशों का सख्ती से पालन सुनिश्चित कराया। प्रशासन की ओर से अभ्यर्थियों के लिए पेयजल, शौचालय, छायादार प्रतीक्षालय और बैठने की समुचित व्यवस्था भी की गई थी।

Badaun News: सट्टा, जुआ और स्मैक के बढ़ते जाल में फंसती युवा पीढ़ी, सभासदों ने डीएम से लगाई गुहार

वहीं, ट्रैफिक व्यवस्था को सुचारू रखने के लिए विशेष प्लान लागू किया गया, जिससे परीक्षार्थियों को समय पर केंद्र तक पहुंचने में कोई दिक्कत न हो। परीक्षा समाप्त होने के बाद अभ्यर्थियों ने व्यवस्थाओं पर संतोष जताया और प्रशासनिक तैयारियों की सराहना की। जिला प्रशासन ने इसे शांतिपूर्ण, निष्पक्ष और सफल आयोजन बताया।

Location :  गोरखपुर

Published :  24 May 2026, 9:42 PM IST

Related News

Advertisement